{"_id":"5a4fc3b24f1c1b10788b6ac2","slug":"11515176882-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोटा भंगाल में 12 सेंटीमीटर बर्फबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोटा भंगाल में 12 सेंटीमीटर बर्फबारी
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ेमुल्थान (कांगड़ा)। छोटा भंगाल की मुल्थान तहसील में वीरवार रात कई ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात और बारिश होने से किसानों और बागबानों में खुशी की लहर है। देहना सर, स्वाड़, डुग, पोलिंग, ठनगर, राजगुंधा ,पलाचक, पन्यारटू और थमसरजोत में हल्का हिमपात और ऊंची पहाड़ियों में 10 से 12 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। क्षेत्र के किसानों-बागवानों राम चंद, अशोक, मेहर चंद, रूपलाल, लालचंद और सीताराम ने कहा कि हल्की बर्फबारी और बारिश से छोटा भंगाल में गेहूं, लहसुन और सरसों की सूख रही फसलों को कुछ राहत मिली है। बागबानों का कहना है कि आने वाले दिनों में और बर्फबारी होने से सेब, आड़ू और अन्य फलदार फसलें अच्छी होंगी।
विज्ञापन