{"_id":"5a45301c4f1c1bc45b8bea62","slug":"11514483740-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी राजधानी के सचिवालय चरमराई सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी राजधानी के सचिवालय चरमराई सफाई
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। एक ओर जहां प्रदेश की राजधानी शिमला में नई सरकार के स्वागत के लिए सचिवालय सजाया गया है। वहीं, दूसरी राजधानी धर्मशाला के सचिवालय में सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सचिवालय की धरातल मंजिल के मुख्यद्वार के अंदर गंदगी के ढेर लगे हैं जबकि, ऊपर जाने वाली सीढ़ियों के नीचे दोपहिया वाहनों की पार्किंग बन गई है, जो स्मार्ट सिटी की सफाई व्यवस्था की पोल खोल रही है। इसके अलावा पहली मंजिल में एसपी विजिलेंस कार्यालय के सामने वाले शौचालय में पानी की पाइपें बंद होने के कारण पूरी मंजिल में बदबू फैली हुई है। जिसे ठीक करने में प्रशासन कोई पहल नहीं कर रहा है। वहीं, सचिवालय के बाहर हो रही पार्किंग के निर्माण के कारण व्यवस्थाएं चरमरा गई हैं। इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा सीपी वर्मा ने कहा कि जल्द सचिवालय की सफाई व्यवस्था को सुधार दिया जाएगा।