फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नपं बैजनाथ-पपरोला को मिलेगी डंपिंग साइट

नपं बैजनाथ-पपरोला को मिलेगी डंपिंग साइट

Wed, 27 Dec 2017 11:59 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
नपं बैजनाथ-पपरोला को मिलेगी डंपिंग साइट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। नगर पंचायत बैजनाथ-पपरोला को शीघ्र ही डंपिंग साइट मिलेगी। इसको लेकर प्रशासन ने कार्यवाही शुरू कर दी है। डंपिंग साइट मिलने से शहर में इधर-उधर बिखरे कूड़े को फेंकने के लिए उपयुक्त स्थान मिल पाएगा।

अभी तक नपं पहाड़ी ढलानों पर कूड़े को फेंकती आई है। नपं के पास डंपिंग साइट न होने से प्रशासन के समक्ष मामला उठाया था। इसके बाद बैजनाथ प्रशासन ने एक या दो सप्ताह में बैजनाथ और पपरोला के समीप डंपिंग साइट का चयन करने का फैसला लिया है। इसे लेकर प्रशासन ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। हालांकि, नपं डपिंग साइट का चयन कर रही थी, लेकिन गांववालों के विरोध के बाद नपं को डंपिंग साइट नहीं मिल पा रही थी। अब प्रशासन के पास मामला आने के बाद प्रशासनिक अधिकारी अपने स्तर पर नपं की ही जगह पर डपिंग साइट का स्थापित करेंगे। इसके बाद दोनों शहरों के अलावा वार्डों में भी सफाई व्यवस्था सुधरेगी। बैजनाथ-पपरोला नपं के दोनों शहरों को साफ सुथरा रखने के लिए नपं लगभग चार लाख रुपया प्रतिमाह ठेकेदार को दे रही है। लेकिन डपिंग साइट के अभाव में दोनों शहरों में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। उधर, एसडीएम बैजनाथ डॉ. मुरारी लाल ने बताया कि नगर पंचायत ने प्रशासन के पास डंपिंग साइट को लेकर अवगत करवाया था। इसे लेकर प्रशासन ने आगामी कार्रवाई आरंभ करते हुए साइट का चयन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed