{"_id":"597e21cd4f1c1b9b508b45bb","slug":"11501438413-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज सुबह चार बजे खुलेंगे बैजनाथ शिव मंदिर के कपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज सुबह चार बजे खुलेंगे बैजनाथ शिव मंदिर के कपाट
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैजनाथ (कांगड़ा)। ऐतिहासिक शिव मंदिर में सावन महीने के तीसरे सोमवार को मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए सुबह चार बजे खोल दिए जाएंगे और रात 9 बजे वाली आरती तक दर्शन कर सकेंगे। बारिश होने पर खीर गंगा घाट में स्नान पर पूरी तरह से रोक रहेगी। मंदिर के भीतरी भाग को फूलों से सजाने के साथ लाइटनिंग की व्यवस्था की गई है।
मंदिर के समीप स्थित प्राथमिक स्कूल परिसर में पपरोला फार्मेसी भंडारे का आयोजन करेगा। मंदिर न्यासी प्यार चंद अवस्थी और रमेश चड्ढा तहसीलदार मुल्थान के साथ मंदिर प्रबंधों के लिए तैनात रहेंगे। खीर गंगा घाट और मंदिर परिसर में पुरुष और महिला बल तैनात रहेगा, जबकि बारिश से बचाव के लिए टैंट की स्थापना यथावत रहेगी। मंदिर के पुजारी सुरिंद्र आचार्य के अनुसार सावन माह के सोमवार को भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है और इस महीने भगवान शिव थोड़ी सी भक्ति पर भी खुश हो जाते हैं। कुंवारी कन्याएं इस महीने शिव पर फल, फूल और बिलपते अर्पित कर मनवांछित वर प्राप्त कर सकती हैं। मंदिर न्यास के सहायक आयुक्त एवं एसडीएम डॉ मुरारी और मंदिर अधिकारी एवं तहसीलदार वचित्र सिंह ठाकुर ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। वचित्र सिंह ठाकुर ने बताया कि किसी भी शिकायत और सुझाव के लिए लोग सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं।