फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   115 boxes of country liquor recovered in Dharamshala and Noorpur

Kangra News: धर्मशाला और नूरपुर में देसी शराब की 115 पेटियां बरामद

Sun, 29 Sep 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 29 Sep 2024 07:17 AM IST
विज्ञापन
115 boxes of country liquor recovered in Dharamshala and Noorpur
धर्मशाला/नूरपुर। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में देसी शराब की 115 पेटियां बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पहले मामले में पुलिस ने धर्मशाला में सर्किट हाउस के समीप गश्त के दौरान एक गाड़ी से 105 पेटी देसी शराब बरामद की है। सदर पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक वाहन में अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब ले जाई जा रही है। इस दौरान पुलिस ने वाहन को तलाशी के लिए रोका, जिसे अमन कुमार निवासी बसनूर चला रहा था।
विज्ञापन

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को उसमें 105 पेटियां देसी शराब की मिलीं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे मामले में पुलिस जिला नूरपुर की टीम शुक्रवार देर रात को सदवां के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी ले रही थी। इस दौरान एक वाहन को रोकने का प्रयास किया। इस पर चालक गाड़ी लेकिन चालक ने गाड़ी छोड़कर भागने लगा। पुलिस ने वाहन का पीछा कर मनोहरा नाला में उसे रोक लिया, मगर चालक मौके से फरार हो गया। तलाशी के दौरान वाहन से 10 पेटी देसी शराब बरामद हुई। इस मामले में पुलिस थाना नूरपुर में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने कहा कि पुलिस फरार चालक की तलाश में आसपास के इलाकों में छापेमारी कर रही है।


गुम्मर बग्गी लिंक मार्ग पर 18 बोतल देसी शराब पकड़ी
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। पुलिस थाना ज्वालामुखी की टीम ने गुम्मर बग्गी लिंक मार्ग पर नाके के दौरान एक पेटी में 12 और दूसरी पेटी में 6 बोतलें देसी शराब बरामद की हैं। यह शराब अनिल कुमार निवासी गांव शांतला गुम्मर से पकड़ी गई। पुलिस ने अनिल कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी विजय कुमार शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed