{"_id":"5c65bd16bdec2229d2397f3f","slug":"111550171414-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जब्त रेत, बजरी और पत्थर एक लाख 70 हजार में नीलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जब्त रेत, बजरी और पत्थर एक लाख 70 हजार में नीलाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जब्त रेत, बजरी और पत्थर एक लाख 70 हजार में नीलाम
प्रशासन और खनन विभाग ने जब्त किया था मैटीरियल
अमर उजाला ब्यूरो
लंबागांव (कांगड़ा)। स्थानीय प्रशासन और खनन विभाग की ओर से खनन माफिया के छेड़े अभियान में जब्त किए गए रेत, बजरी और पत्थर की वीरवार को नीलामी की गई। नीलामी में 14 लोगों ने भाग लिया। इस सारे डंप के लिए 60 हजार रुपये सरकारी बोली रखी गई थी।
इस सारे डंप को भवारना निवासी शिवकरण और हलेड़ पंचायत के निवासी नवनीत ने एक लाख 70 हजार रुपये में खरीदा। प्रशासन और खनन विभाग ने जयसिंहपुर, स्कॉड, कुटबल्ला, लंबागांव, हलेड़, खालटा और शिवनगर में रेत, बजरी और पत्थर जब्त किए थे। एसडीएम जयसिंहपुर अश्वनी सूद की अध्यक्षता में वीरवार को इसकी नीलामी की गई। ठेकेदार डंप को 70 से 80 हजार रुपये में खरीदना चाहते थे। ऐसे में कुछ समय तक नीलामी को रोका गया। बाद में नीलामी प्रक्रिया शुरू की गई। एसडीएम अश्वनी सूद ने बताया कि सारा डंप एक हजार टन का था। नीलामी में जिन लोगों ने डंप खरीदा है। उन्हें दस दिन के अंदर यह रेत बजारी उठाने के निर्देश दिए गए हैं। निर्धारित समय में डंप किए मैटीरियल को नहीं उठाते तो उसकी फिर से नीलामी कर दी जाएगी।
---