फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   डीएलएड परिक्षाओं का बहिष्कार करेंगे सीएडंवी अध्यापक

डीएलएड परिक्षाओं का बहिष्कार करेंगे सीएडंवी अध्यापक

Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
Updated Tue, 15 May 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
डीएलएड परिक्षाओं का बहिष्कार करेंगे सीएडंवी अध्यापक

विज्ञापन
छुट्टियां न दीं तो डीएलएड का करेंगे बहिष्कार
सीएंडवी अध्यापकों ने चेताया, शिक्षा विभाग कर रहा शोषण
पैट को पहले ही डीएलएड के लिए दे दिया अवकाश : चमन लाल
...................
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला।
राजकीय सीएंडवी अध्यापक संघ ने शिक्षा विभाग पर शिक्षकों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। एक तरफ शिक्षा विभाग शिक्षकों को अप्रशिक्षित करार कर डीएलएड (डिप्लोमा इन एलीमेंटरी एजूकेशन) करने के लिए दबाव बना रहा है वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग छुट्टियों का प्रावधान न करने पर स्कूल मुखिया स्कूल में अनुपस्थिति दर्शा रहे हैं। शिक्षा विभाग की इस कारगुजारी से साल 2010 के बाद नियुक्त सीएंडवी अध्यापक मानसिक रूप से परेशान हैं। उन्होंने 15 दिन की पीसीपी (व्यक्तिगत संपर्क कार्यक्रम) किया तो स्कूलों में शिक्षकों के पास छुट्टियां न होने के कारण 15 दिन की अनुपस्थिति स्कूल मुखिया लगा रहे हैं। इससे उनकी सर्विस ब्रेक होने के साथ वेतन भी कटेगा। संघ के प्रदेशाध्यक्ष चमन लाल शर्मा ने कहा कि अब 12 दिन का प्रयोगात्मक आधारित कार्यक्रम और दस दिन की परीक्षा होगी। शिक्षकों को केवल 12 दिन का अवकाश ही मिलता है, जबकि पैट अध्यापकों को डीएलएड के लिए पहले ही अवकाश दे दिया गया है। सीएंडवी अध्यापकों से भेदभाव हो रहा है। अगर शिक्षा विभाग ने छुट्टियों का कोई प्रावधान नहीं किया, तो शिक्षक डीएलएड कोर्स का बहिष्कार करेंगे। संघ के महासचिव राकेश संदल, कोषाध्यक्ष एचएस मस्ताना, प्रेस सचिव मंगल सिंह गुलेरिया और संघर्ष समिति के अध्यक्ष चतर सिह सूर्यवंशी ने कहा कि सीएंडवी शिक्षकों की नियुक्ति हुई थी, तब उसमें आरएंडपी रूल्ज में डीएलएड करने का कोई उल्लेख नहीं था। अब शिक्षकों को क्यों परेशान किया जा रहा है। अगर विभाग छुट्टियों की अधिसूचना जारी नहीं करता है, तो शिक्षक पीसीपी को अधूरी छोड़ परीक्षा का भी बहिष्कार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed