फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   घर में शेर और फील्ड में ढेर

घर में शेर और फील्ड में ढेर

Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
Updated Wed, 20 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
घर में शेर और फील्ड में ढेर
नूरपुर(कांगड़ा)। पिछली बार शहरी वोटरों के एकतरफा जनादेश के बूते जीत हासिल करने वाले नूरपुर हलके के निवर्तमान विधायक एवं कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन इस बार भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया से सियासी शह और मात के खेल में मात खा गए। जहां एंटी इंकमबेंसी फैक्टर के चलते इस बार अजय महाजन के खाते में शहरी वोटों का मार्जन पिछली बार के मुकाबले 1809 से घटकर 592 वोटों पर सिमट कर रह गया तो वहीं, ग्रामीणों मतदाताओं में राकेश पठानिया का तिलिस्म भी नहीं टूट पाया।
विज्ञापन

नूरपुर नगर परिषद के सभी 10 बूथों पर बढ़त कायम रखने के बावजूद अजय महाजन इस बार महज 592 वोटों की ही लीड हासिल कर पाए, जबकि पिछली बार शहर में कुल 4921 वैध मतों में से अजय महाजन को रिकार्ड 3187 मत मिले थे वहीं, राकेश पठानिया को महज 1380 वोट ही हासिल हुए थे। शहरी मतदाताओं के एकतरफा जनादेश के साथ ही अजय महाजन ने कुल 110 में से 68 पोलिंग स्टेशनों पर बढ़त हासिल कर जीत का स्वाद चखा था। अजय महाजन को इस मर्तबा सिर्फ 32 बूथों पर लीड हासिल हुई, जबकि पिछली बार महज 37 पोलिंग स्टेशनों पर सिमटने वाले राकेश पठानिया का इस चुनाव में 78 पोलिंग स्टेशनों पर जलवा देखने को मिला। कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन को पैतृक गृह वार्ड (पोलिंग बूथ-65) में मात्र 92 वोटों की लीड मिली तो वहीं, भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया ने अपनी पैतृक पंचायत लदोड़ी-1 में 327 और लदोड़ी-2 में 142 के अलावा गृह पंचायत जाच्छ के पोलिंग स्टेशन 74 में 55 और पोलिंग स्टेशन 75 से 180 वोटों की लीड हासिल की। पिछली बार राकेश पठानिया को अपनी पैतृक पंचायत लदोड़ी के पोलिंग स्टेशन पर 129 और गृह पंचायत जाच्छ में 96 वोटों की बढ़त मिली थी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय महाजन अपने गृह वार्ड नूरपुर-2 से 265 मतों की रिकॉर्ड बढ़त मिली थी। इतना ही नहीं, 14 राउंड की मतों की गिनती के दौरान भी अजय महाजन को सिर्फ नौवें राउंड (शहरी) में बढ़त मिल पाई, जबकि नौवें राउंड को छोड़कर भाजपा के राकेश पठानिया पहले से लेकर अंतिम राउंड तक अपनी बढ़त बनाए रखने में कामयाब रहे।
विज्ञापन

अपने घर में दोनों को मिली बढ़त
नूरपुर विस क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया को अपनी पैतृक पंचायत लदोड़ी-1 में 461 और 187 और कांग्रेस के अजय महाजन को 134 व 45 वोट मिले तो वहीं, गृह पंचायत जाच्छ-1 में 312 और जाच्छ -2 में 399 और अजय महाजन को 257 व 219 वोट मिले। जबकि अजय महाजन को अपने गृह वार्ड में 377 और राकेश को 285 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन को अपने बूथ पर मिले 599 वोट
जवाली विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन ठाकुर के पोलिंग बूथ चलवाड़ा (77) में 852 मतों में से अर्जुन ठाकुर को 599 और कांग्रेस प्रत्याशी चंद्र कुमार को 235 मत मिले। जबकि चंद्र कुमार के पोलिंग बूथ ढन (67) में 611 मतों में से चंद्र कुमार को 482 और अर्जुन को 123 मत पड़े। अर्जुन ठाकुर के पोलिंग बूथ पर 5 और चंद्र कुमार के बूथ पर एक मतदाता ने नोटा का प्रयोग किया।

सुजान को अपनी पंचायत में 473 मतों की बढ़त
कांग्रेस दिग्गज सुजान सिंह पठानिया के गृह पोलिंग बूथ हाड़ा-2 में कुल 504 वोट पोल हुए जिसमें से सुजान सिंह पठानिया को 401 वोट मिले। जबकि भाजपा को मात्र 47 वोट ही मिले। वहीं, हाड़ा-1 पोलिंग स्टेशन पर कुल 1263 वोटों में से सुजान सिंह पठानिया को 778 और भाजपा को 305 वोट मिले। इस प्रकार अपनी गृह पंचायत में सुजान सिंह पठानिया को 473 वोटों की बढ़त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed