फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बना विजेता

रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बना विजेता

Sun, 19 Nov 2017 11:43 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बना विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बैजनाथ (कांगड़ा)। भारत विकास परिषद ने जवाहर नवोदय विद्यालय पपरोला में प्रांत स्तरीय भारत को जानो प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में समाजसेवी अनिल नंदा ने बतौर मुख्य अतिथि और क्षेत्रीय संगठन संपर्क प्रमुख भारत विकास परिषद पश्चिम क्षेत्र जोगिंदर मदान ने विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। मदान ने कहा कि भारत विकास परिषद ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन लगातार करता है, जिसमें भारत की संस्कृति के बारे में नवोदित छात्र-छात्राएं पूरी जानकारी रख सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में भारत के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया जा रहा है, ताकि युवा पीढ़ी सच्चाई से अपरिचित रहे। उन्होंने कहा कि हाल ही में एक फिल्म में रानी पद्मावती का चित्रण गलत तरीके से किया गया है, जबकि क्रूर शासक अलाउद्दीन खिलजी को नायक बना कर पेश किया जा रहा है जो कि सरासर गलत है । उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों को भारत की संस्कृति से पूरी तरह परिचित होना चाहिए, इसीलिए भारत विकास परिषद भारत को जानो कार्यक्रम में ऐसे ही प्रश्नों को शामिल करती है, जिससे उन्हें देश की संस्कृति के बारे में पता चल सके। कार्यक्रम के कनिष्ठ वर्ग में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां प्रथम, रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला तृतीय रहे, जबकि कनिष्ठ वर्ग में रेनबो इंटरनेशनल स्कूल नगरोटा बगवां प्रथम, भारती विद्यापीठ बैजनाथ द्वितीय और चांद पब्लिक स्कूल पालमपुर तृतीय स्थान पर रहे। इसके अतिरिक्त संस्था ने पैरा लीगल वालंटियर प्रीतम भारती को संस्था की ओर से उनके योगदान पर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रांतीय महामंत्री भारत विकास परिषद मनोज रत्न, कोषाध्यक्ष संजय सोनी, शाखा अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र कौल, सचिव डॉ. अनिल, शक्ति चंद राणा, विपिन, डॉ शिव कुमार, डॉ. विक्रम, डॉ. दविंदर सूद, प्रीतम भारती, सुदेश अवस्थी, नीलू कौल, मालिनी, निशा शर्मा और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
-----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed