{"_id":"5984bf224f1c1b0e1d8b482f","slug":"111501871906-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्मशाला में भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मशाला में भाजयुमो ने फूंका मुख्यमंत्री का पुतला
Updated Sat, 05 Aug 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला। भाजयुमो ने शुक्रवार को धर्मशाला में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान के नेतृत्व में आयोजित रैली के बाद मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का पुतला फूंका गया। साथ ही उपायुक्त कांगड़ा के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भी भेजा गया। ज्ञापन के माध्यम से भाजयुमो ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह से इस्तीफे की मांग की है। पुतला फूंकने के लिए भाजयुमो के सदस्यों और पुलिस के अधिकारियों के बीच करीब पांच मिनट तक चली खींचतान के बाद भाजयुमो के सदस्यों ने पुतले को आग लगा दी। इससे पहले शहीद स्मारक धर्मशाला से कचहरी अड्डा तक भाजयुमो ने रैली निकालकर रोष प्रदर्शन किया। भाजयुमो के प्रदेशाध्यक्ष विशाल चौहान ने कहा कि मंडी में वन रक्षक की हत्या, कोटखाई में गुड़िया प्रकरण, चंबा और कुल्लू में छात्रा के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। हर मामले में सरकार के दबाव में पुलिस उपयुक्त कार्रवाई नहीं कर पाई है। इतना ही नहीं नशे के मामलों में भी पुलिस सरकार के दबाव में कोर्ट में चालान पेश करने में नाकाम रही है। इससे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। प्रदेश सरकार की इस कार्यप्रणाली से युवाओं में आक्रोश है। इसे लेकर ही भाजयुमो प्रदेश भर में युवा आक्रोश रैलियां निकाल रही है। इससे पहले शाहपुर की विधायक सरवीण चौधरी, पूर्व मंत्री किशन कपूर और भाजपा जिला अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी सरकार और कांग्रेस पर निशाना साधा। भाजयुमो के चंबा-कांगड़ा प्रभारी विशाल नैहरिया और रैली के प्रभारी पंकज हैप्पी ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस ने चुनावों के समय बेरोजगारों से कई वायदे किए थे, लेकिन एक भी वायदा पूरा नहीं किया है। इससे बेरोजगारों में प्रदेश की कांग्रेस सरकार के खिलाफ आक्रोश है। रैली में भाजपा के प्रदेश मीडिया सह प्रभारी राकेश शर्मा, भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष विपिन नैहरिया, जिला अध्यक्ष विकास चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन