फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   11 buses plied in Kangra Vis constituency in one year: Ajay

एक वर्ष में कांगड़ा विस क्षेत्र में चलाईं 11 बसें : अजय

Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
11 buses plied in Kangra Vis constituency in one year: Ajay
कांगड़ा।  एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने शनिवार को अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर विकास कार्यों का ब्योरा साझा किया। उन्होंने बताया कि कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में पिछले एक साल में 11 नई बसें चलाई गई हैं और जल्द ही यहां 16 करोड़ रुपये की लागत से एक सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू होगा। उन्होंने कहाकि एचआरटीसी के बेड़े में 297 इलेक्ट्रिक, 250 डीजल और 100 मिनी बसें जल्द शामिल की जाएंगी। पिछले साल 14 नए रूट शुरू किए गए। नई पास सुविधा के तहत यात्रियों को 30 फीसदी तक कैशबैक मिलेगा। पांच नए बस अड्डों का काम अंतिम चरण में है। उन्होंने कहा कि बज्रेश्वरी मंदिर के पास 14 लाख से कैफे, घाट निर्माण और तहसील चौक के सौंदर्यीकरण का काम लगभग पूरा है। रानीताल में बीओ कार्यालय और कांगड़ा में नया फॉरेस्ट रेंज ऑफिस बनाया जा रहा है। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा, नवनीत शर्मा, कुलदीप चौधरी, सुमन वर्मा, राजकुमारी, कांता सरोच, अशोक शर्मा, सौरभ और संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed