फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10,200 devotees reached the Shaktipeeths of Kangra on Makar Sankranti.

Kangra News: मकर संक्रांति पर कांगड़ा की शक्तिपीठों में पहुंचे 10,200 श्रद्धालु

Thu, 15 Jan 2026 12:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
10,200 devotees reached the Shaktipeeths of Kangra on Makar Sankranti.
बजरेशवरी मंदिर में आयोजित जागरण में झूमते श्रद्धालु
कांगड़ा/ज्वालामुखी/चामुंडा। लोहड़ी पर्व पर कांगड़ा की तीनों शक्तिपीठों में करीब 10,200 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। इस दौरान ज्वालामुखी में 5000, कांगड़ा के बज्रेश्वरी में 4,000 और श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम में करीब 1,200 श्रद्धालुओं ने माता के चरणों में शीश नवाया। दोपहर को ही मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ दिखी। श्रद्धालुओं ने विधिवत पूजा-पाठ, हवन और अर्चना कर माता ज्वालाजी को भेंट अर्पित की।
विज्ञापन

मकर संक्रांति के पर्व को लेकर मंदिर में विशेष धार्मिक वातावरण बना रहा और माता के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बेहतर प्रबंध किए गए थे, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से चलती रही। श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम के मंदिर अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि मकर संक्रांति के लिए श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम फूलों से सजाया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed