{"_id":"5afc7b194f1c1bd1408b5d0a","slug":"101526496025-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की बिजाई का समय, कूहलें बंद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की बिजाई का समय, कूहलें बंद, किसान परेशान
Updated Thu, 17 May 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धान की बिजाई के समय कूहलें बंद
बैजनाथ (कांगड़ा)। चौधरी कल्याण सुधार सभा की बैठक का आयोजन त्रिलोक चौधरी की अध्यक्षता में किया गया। इसमें बैजनाथ के गणखेतर गांव के किसानों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में चर्चा की गई। त्रिलोक चौधरी ने कहा कि गांव में भूमि की सिंचाई के लिए दो कूहलें हैं लेकिन, वर्तमान में दोनों कूहलों की दशा दयनीय है। कूहलों के बंद रहने के कारण सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। धान की बिजाई का समय होने पर यह समस्या अब किसानों को सताने लगी है। भाजपा सरकार के बनने से बाद लोगों में कूहलों और पेयजल योजनाओं की हालत में सुधार की उम्मीद जगी थी लेकिन, अब तक इसके लिए सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक मुल्ख राज प्रेमी, एसडीएम और बीडीओ से समस्या का हल करने का आग्रह किया है।