फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   र हड़ी-फड़ी धारकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

र हड़ी-फड़ी धारकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
र हड़ी-फड़ी धारकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने दी आत्मदाह की चेतावनी
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाने के बाद उठाई पुनर्वासित करने की मांग
कहा-आज शाम तक कार्रवाई नहीं हुई तो होगा आंदोलन
अमर उजाला ब्यूरो
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। नगरोटा बगवां में अतिक्रमण हटाने की प्रशासन की करवाई से प्रभावित रेहड़ी-फड़ी संचालकों ने प्रशासन और नगर परिषद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सब्जी विक्रेताओं ने प्रशासन से उचित स्थान उपलब्ध करवाकर उन्हें पुनर्वासित करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने चेतावनी भी दी है कि यदि उन्हें 15 मार्च तक उनकी मांग पर कोई उचित कदम नहीं उठाया तो वे मजबूरन आत्मदाह जैसा कदम भी उठा सकते हैं। इस मामले में एक संयुक्त हस्ताक्षरित ज्ञापन सौंप कर प्रभावितों ने एसडीएम से इंसाफ की गुहार लगाई है। अजित कुमार, संदीप कुमार, राकेश कुमार, रामलाल, गुलशन कुमार, हरीश, रमेश, कुलदीप कुमार, राजेश, विजय, अमित, हरभजन, पंकेश, ललित, पवना देवी, पुष्पा देवी आदि ने कहा कि उन्हें करवाई के दौरान अपना सामान उठाने का समय नहीं दिया गया और सब्जी मंडी से उधार में ली गई उनकी सब्जियां न बिक पाने से उन्हें हजारों रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है। उन्होंने कहा कि वे रोजाना सब्जी बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं लिहाजा इस विस्थापन से उनके समक्ष रोजी रोटी के लाले पड़ गए हैं। उन्होंने प्रशासन से उनके नुकसान की भरपाई करने की भी मांग की है। वहीं, नगर परिषद पार्षद कांता मेहरा और मधु शर्मा ने भी प्रशासन से विक्रेताओं को उचित स्थान की व्यवस्था करके इनकी रोजी रोटी का प्रबंध करने का आग्रह किया है। नगर परिषद नगरोटा बगवां के कार्यकारी अधिकारी चमन लाल कपूर ने कहा कि यदि किसी को समस्या है तो वह नप में अपना पक्ष रख सकता है। हाईकोर्ट के आदेशों से अतिक्रमण हटाने का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed