{"_id":"5a5ba4c74f1c1b8f268b46e0","slug":"101515955399-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे रश्के कमर पर झूमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे रश्के कमर पर झूमे लोग
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वालामुखी(कांगड़ा)। विश्वप्रसिद्ध शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी में लोहड़ी पर्व पर विकास एवं चेतना मंच ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय रतन ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि उनके साथ पत्नी रितू रतन और बेटा सर्वेश रतन विशेष रूप से मौजूद रहे।
मंच के अध्यक्ष ओपी वशिष्ठ और कोषाध्यक्ष राष्ट्रपति अवॉर्डी सत्यपाल शर्मा ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ पूजा अर्चना के साथ हुआ। गौरव सौरव म्यूजिक ग्रुप ने धमाल मचाया, जबकि गायिका सोनम चौधरी ने मेरे रश्के कमर, जुगनी गाने से खूब वाहवाही लूटी। स्थानीय कलाकारों अशोक सूद ने बांसुरी की धुनों पर मंत्रमुग्ध किया, अर्चना गोस्वामी की परफॉर्मेंस ‘बहुत प्यार करते हैं तुमको सनम, घूंघट की आड़ से दिलबर का गाने ने भी खूब तालियां बटोरीं। विदुषी, सिमरन और वर्शिका ने चंदा ने पूछा तारों से सबसे प्यारा कौन मेरे पापा गाना गाया। मंच साल 2004 से ज्वालामुखी विस क्षेत्र के हर वर्ग के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहा है। इसी कड़ी में हर साल लोहड़ी पर्व पर मंच कार्यक्रम भी आयोजित करता है।