फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे मेजर

लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे मेजर

Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में ताल ठोकेंगे मेजर
शाहपुर (कांगड़ा)।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने वर्ष 2019 में होने वाले लोकसभा चुनावों में भी ताल ठोकने का एलान कर दिया है। उन्होंने कहा, इसके लिए वह समर्थकों का एक राजनीतिक मंच बनाने जा रहे हैं। शाहपुर में मनकोटिया ने शुक्रवार को समर्थकों के साथ बैठक राजनीतिक सफर जारी रखने की बात कही।
मनकोटिया ने कहा कि वह कांगड़ा जिले में समर्थकों को संगठित कर आगामी लोकसभा चुनावों के लिए नया मंच गठित करेंगे। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपने सारे विकल्प खुले रखेंगे। कांग्रेस और भाजपा में से जो भी टिकट देगा वह उस पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। यही नहीं, भाजपा-कांग्रेस के अलावा वह किसी तीसरे दल से भी चुनाव लड़ सकते हैं। मनकोटिया ने कहा कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में संगठन की कार्यकारिणी गठित की जाएगी। बैठक में उन्होंने विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों की समीक्षा भी की। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, निचले हिमाचल के साथ भेदभाव जैसे मुद्दों पर वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। बैठक में जिला परिषद के उपाध्यक्ष गगन सिंह, सुरेश ठाकुर, पंचायत समिति के पूर्व अध्यक्ष कर्ण परमार, परस राम अत्री, भलेड के प्रधान पवन ठाकुर, कपूर सिंह, पंचायत समिति सदस्य राजकुमारी, नेरटी के प्रधान संजीव बलोरिया, संतोष, वीर सिंह, अभिषेक ठाकुर, आशीष पटियाल, लाल सिंह राणा, कनोल के उपप्रधान संतोष, पंचायत समिति सदस्य बिल्लू राम, हरनाम सिंह, योगेश गोगू, ठारू के उपप्रधान रशपाल पठानिया, पंडित चुडू राम, उज्ज्वल, हेम चंद, कैप्टन अमर सिंह, सुभाष चौधरी, प्रवीण चौधरी, विक्की सिंह, केहर सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इनसेट--------
वीरभद्र पर कांगड़ा-चंबा में कांग्रेस खत्म करने के आरोप
मेजर मनकोटिया ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने कांगड़ा व चंबा में कांग्रेस को खत्म कर दिया है। कांग्रेस इन चुनावों में दोनों जिलों की 20 विधानसभा सीटों में मात्र 4 ही जीत पाई। दावा किया कि उन्हें जब भी कांग्रेस से बाहर किया गया है, पार्टी को करारी हार ही मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed