{"_id":"61990e269d2ebb00397d4afe","slug":"10-kangra-news-sml390865731","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयसिंहपुर के वाहे-दा-पट्ट में आयोजित होगा 24वां जनमंच: डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयसिंहपुर के वाहे-दा-पट्ट में आयोजित होगा 24वां जनमंच: डीसी
विज्ञापन
खैरा (कांगड़ा)। जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत 21 नवंबर को राजकीय उच्च पाठशाला वाहे-दा-पट्ट (लोअर खैरा) के प्रांगण में 24वां जनमंच होगा। वन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया जनमंच कार्यक्रम में मुख्य अतिथि होंगे और जयसिंहपुर के विधायक रविंद्र धीमान कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि जनमंच सरकार का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है और इसमें लोगों की ओर से प्रेषित समस्याओं का निवारण त्वरित एवं प्राथमिकता पर किया जाता है।
उन्होंने बताया कि जनमंच के लिए जयसिंहपुर विधानसभा क्षेत्र की 10 पंचायतों को शामिल किया गया है। इनमें जैंद, वाहे-दा-पट्ट, छैंछड़ी, लाहट, रिट, भगैतर, पपलाह, कोटलू, गंदड़ और बंदाहू को शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि जनमंच के आयोजन में कोविड-19 में सरकार की ओर से निर्धारित सभी एसओपी की अनुपालना को सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों को आदेश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी 10 पंचायतों में प्री-जनमंच गतिविधियों का आयोजन किया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्री-जनमंच गतिविधियों के सभी विभागों को रिपोर्ट भी तैयार करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा प्री जनमंच के तहत प्राप्त शिकायतों का दस दिन के भीतर निपटारा सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि पूर्व की तरह जनमंच कार्यक्रम में सभी विभाग सरकार की योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाने के साथ-साथ अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित बनाएंगे।