फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   10 grams of chitta recovered from youth, car seized

Kangra News: युवक से 10 ग्राम चिट्टा बरामद, कार की जब्त

Sat, 25 Oct 2025 01:26 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
10 grams of chitta recovered from youth, car seized
धर्मशाला। पुलिस थाना कांगड़ा के तहत तकीपुर में जालंधर निवासी युवक से 10 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शुभम शर्मा (32) निवासी गांधी कैंप, जालंधर-1, पंजाब से यह चिट्टा बरामद किया। मौके पर पुलिस ने आरोपी की कार को भी जब्त कर लिया है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी काफी समय से नशे के अवैध धंधे में सक्रिय था और पुलिस लगातार इसकी गतिविधियों पर नजर रख रही थी। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी शुभम कांगड़ा में चिट्टा की सप्लाई देने आ रहा है। इस पर पुलिस ने आरोपी को रानीताल से कांगड़ा की ओर जाने वाली सड़क नजदीक चतरा (तकीपुर) के पास दबोच लिया और कार की तलाशी लेने पर डैशबोर्ड में छिपाकर रखे 10 ग्राम चिट्टा को बरामद किया। आराेपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed