फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra Patient was declared dead and sent but it breathing as soon as it reached home

टांडा मेडिकल कॉलेज: मृत घोषित कर भेज दिया शव, घर पहुंचते ही चल पड़ीं सांसें; डॉक्टरों की कार्यप्रणाली पर सवाल

Sun, 07 Dec 2025 10:40 AM IST
अंकेश डोगरा विनोद राणा, पालमपुर (कांगड़ा)।
विनोद राणा, पालमपुर (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 07 Dec 2025 10:40 AM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के मशहूर टांडा मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति को मृत घोषित करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया लेकिन घर पहुंचते ही मृत घोषित व्यक्ति पलकें झपकने लगा। उसकी सांसें भी चल पड़ीं। 

विज्ञापन
Kangra Patient was declared dead and sent but it breathing as soon as it reached home
टांडा मेडिकल कॉलेज - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पालमपुर में शनिवार को एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को स्तब्ध कर दिया। टांडा मेडिकल कॉलेज में एक व्यक्ति को मृत घोषित करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया लेकिन घर पहुंचते ही मृत घोषित व्यक्ति पलकें झपकने लगा। उसकी सांसें भी चल पड़ीं। परिजनों के बात करने पर व्यक्ति इशारे में जवाब देने लगा। हालांकि, इसके करीब पांच घंटे बाद उसकी मौत हो गई। घटना ने टांडा मेडिकल कॉलेज की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


नगर निगम पालमपुर के बिंद्राबन वार्ड के लोहरल निवासी 52 वर्षीय मिलाप चंद को शुक्रवार को तबीयत बिगड़ने पर टांडा ले जाया गया। शनिवार दोपहर करीब एक बजे चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। औपचारिकताएं पूरी करने के बाद अस्पताल प्रशासन ने शव परिजनों को सौंप दिया। उनकी मौत से परिवार में मातम पसर गया। रिश्तेदारों को सूचना दे दी गई। रविवार को उनका संस्कार किया जाना था। इस बीच, परिजन जब उनके शव को घर पर लिटा रहे थे, तभी उनकी आंखें खुल गईं। पलकें झपकने लगीं। पहले तो परिवार को विश्वास नहीं हुआ, पर जब उन्होंने पानी पिलाने की कोशिश की तो उन्होंने पानी पी लिया और इशारों में जवाब देने लगे। यह देखकर मौके पर मौजूद सभी लोग सन्न रह गए।

विज्ञापन

परिजन अरविंद कुमार ने बताया कि एक जिंदा व्यक्ति को मृत बताकर घर भेज दिया जाना कैसे संभव है। यह बड़ी लापरवाही है। टांडा मेडिकल कॉलेज में दोपहर करीब 1:30 बजे मृत घोषित किया था। दोपहर बाद 4:00 बजे तक शव लेकर घर पहुंचे तो सांसें चलने लग पड़ीं। रात 9 बजे के बाद उन्होंने प्राण त्याग दिए। उधर, टांडा मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विवेक बन्याल ने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच की जाएगी। जांच के बाद सोमवार तक इस पूरे मामले की सच्चाई सबके सामने रखी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed