{"_id":"6734783edc4526c0bc0bce9b","slug":"kangra-news-car-suddenly-lost-control-fell-into-a-deep-drain-two-women-and-a-child-injured-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: अचानक बिगड़ा कार का नियंत्रण, गहरे नाले में जाकर गिरी; दो महिलाएं और एक बच्चा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: अचानक बिगड़ा कार का नियंत्रण, गहरे नाले में जाकर गिरी; दो महिलाएं और एक बच्चा घायल
Wed, 13 Nov 2024 03:28 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, थुरल (कांगड़ा)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:28 PM IST
सार
जिला कांगड़ा के मलांधर गांव में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाएं व एक बच्चा घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थुरल-बछवाई सड़क मार्ग पर मलांधर गांव में एक कार सड़क से नीचे गिर गई। यह हादसा तीखा मोड़ काटते हुए चालक के कार पर नियंत्रण खो जाने से हुआ। कार के नाले में गिरने से दो महिलाएं व एक बच्चा घायल हो गया है। घायलों को स्थानीय लोग थुरल सिविल अस्पताल इलाज के लिए ले गए।वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार थुरल-बछवाई सड़क पर मलांधर के पास जा रही कारण एक तीखे मोड़ से नीचे गहरे नाले में जा गिरी। इससे कार में बैठे अनु शर्मा (28) निवासी भवारना, दिव्या शर्मा (34) व विराज शर्मा (4) निवासी वन विहार घायल हो गए। हादसे का पता चलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। इस पर घायल हुई दो महिलाओं व बच्चे को लोग थुरल अस्पताल पहुंचाया। बताया गया कि घायल ननद, भाभी और एक छोटा बच्चा अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने गरडेर गांव में जा रहे थे। लेकिन गंतव्य से मात्र एक किलोमीटर पहले ही गांव मलांदर में चालक के नियंत्रण खो जाने से कार गहरे नाले में जा गिरी।
विज्ञापन
हालांकि, दुर्घटना में तीनों को मामूली चोटें आई हैं। थुरल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों से घटना के बारे में पूछताछ की। उधर, थुरल पुलिस चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तीनों घायलों का थुरल अस्पताल में उपचार किया गया और तीनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना के मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन