फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News An eighth class student died after a balloon got stuck in his throat he died in the hospital

Kangra News: गले में गुब्बारा फंसने से आठवीं के छात्र की गई जान, अस्पताल में तोड़ा दम

Fri, 06 Sep 2024 07:10 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, जवाली (कांगड़ा)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 06 Sep 2024 07:10 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में एक आठवीं में पढ़ने वाले छात्र की गले में गुब्बारा फंसने से मौत हो गई। हालत नाजुक होने पर छात्र को परिजन पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि यहां पर चिकित्सकों ने छात्र के गले से गुब्बारा तो निकाल दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Kangra News An eighth class student died after a balloon got stuck in his throat he died in the hospital
छात्र विवेक कुमार (फाइल फोटो)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांगड़ा में गले में गुब्बारा फंसने से आठवीं कक्षा के एक छात्र की मौत हो गई। वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुरघाड़ का छात्र विवेक कुमार वीरवार सुबह स्कूल के गेट के बाहर गुब्बारा फुला रहा था। इस दौरान गुब्बारा अचानक गले में फंस गया। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत आने लगी। अन्य छात्रों ने तुरंत शिक्षकों को इसकी जानकारी दी। शिक्षक छात्र को तुरंत नजदीक के निजी अस्पताल ले गए।

विज्ञापन


हालत नाजुक होने पर छात्र को परिजन पठानकोट के एक निजी अस्पताल ले गए। बताया जा रहा है कि यहां पर चिकित्सकों ने छात्र के गले से गुब्बारा तो निकाल दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रात करीब 11 बजे उसने दम तोड़ दिया। 13 साल के बच्चे की मौत ने सबको झकझोर कर रखा दिया है। परिजन ही नहीं, स्कूल के शिक्षक भी बच्चे की मौत से गम में हैं। विवेक कुमार के पिता मजदूरी करते हैं और माता गृहिणी है। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने कहा कि विवेक को बचाने के लिए डॉक्टरों ने हरसंभव प्रयास किया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed