फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   bus-truck accident, student dead

बाइक-ट्रक की टक्कर, छात्र की मौत

Wed, 20 Apr 2016 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/खैरा
ब्यूरो/अमर उजाला/खैरा Updated Wed, 20 Apr 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
bus-truck accident, student dead
accident - फोटो : अमर उजाला

भवारना थाना के तहत छैंछड़ी पंचायत के छैंछड़ी में बाइक और ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक जयसिंहपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत लाहट का 17 वर्षीय गुंगड़ निवासी रिश्व पुत्र विनोद कुमार बाइक से राजपुर कॉलेज जा रहा था कि पालमपुर से सुजानपुर मुख्य मार्ग पर खैरा से शिव नगर की ओर जा रहे ट्रक से टकरा गया। ट्रक को अप्पर लंबागांव निवासी रणजीत पुत्र रमेश कुमार चला रहा था। राहगीरों ने अचेतावस्था में रिश्व को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन तब तक रिश्व की मौत हो चुकी थी। आपात काल ड्यूटी पर तैनात डॉ. मुकेश जंबाल और सहयोगी स्टाफ नर्स शिखा जंबाल नेे जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी सूचना भवारना थाना में दी गई। भवारना से जांच अधिकारी अमर नाथ ने मौके का मुआयना कर मुकदमा दर्ज कर लिया। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने धारा 279/304 आईपीसी 177 के तहत मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


रिश्व पालमपुर के राजपुर कालेज में बीए द्वितीय सेमेस्टर का छात्र था। उसकी 15 वर्षीय छोटी बहन सोनिया राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला खैरा की जमा एक की विज्ञान संकाय की छात्रा है। दुर्घटना के समय बहन सोनिया भी स्कूल के लिए रवाना हुई थी। रिश्व के पिता विनोद कुमार अमृतसर में निजी कंपनी में कार्यरत हैं। दुर्घटना का पता चलते ही मां भी रोती बिलखती खैरा अस्पताल पहुंची लेकिन तब तक उसका बेटा मौत के आगोश में जा चुका था। रिश्व की मौत का पता लगते ही अस्पताल का माहौल भी मां और रिस्तेदारों की चीख पुकार से मातम में बदल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed