{"_id":"594d63174f1c1b5a0c8b493b","slug":"101498243863-kangra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु ग्रंथ चोरी करने का आरोपी नूरपुर में पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गुरु ग्रंथ चोरी करने का आरोपी नूरपुर में पकड़ा
Updated Sat, 24 Jun 2017 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मशाला (कांगड़ा)। दाड़नू से तीन सौ साल पुराने गुरु ग्रंथ को चोरी करने वाले व्यक्ति को पुलिस ने नूरपुर में पकड़ लिया है। ग्रंथ को चोरी करने वाले व्यक्ति को पुलिस धर्मशाला लाएगी। हालांकि, चोरी किए हुए गुरु ग्रंथ को व्यक्ति ने पंजाब में पहुंचा दिया है। चोरी के मामले से आक्रोशित दाड़नू गांव के ग्रामीण शुक्रवार को पुलिस थाना धर्मशाला पहुंच गए। लोगों ने आरोपी से गुरुग्रंथ को वापस करने की मांग उठाई। दाड़नू से थाने पहुंचे लोगों में अधिवक्ता अनुज कुमार, अविनाश, बिहारी लाल, मदन लाल, प्रकाश चंद, सुरेंद्र कुमार, मुनीष, प्रवीण और निशा ने बताया कि बिहारी लाल के पूर्वज इस ग्रंथ को 300 साल पुराने गुरुग्रंथ को लाहौल से लाए थे। उन्होंने दाडनू में गुरुद्वारा ग्रंथ साहिब में पंजीकरण करवाकर स्थापित किया। इतना ही नहीं, यहां पर स्थानीय लोग विधिवत रूप से इसकी पूजा भी करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पिछले कुछ समय से सिख समुदाय के लोग इस गुरुग्रंथ को उन्हें देने की मांग कर रहे थे। सभा के सचिव कर्म चंद ने आरोप लगाया है कि बुधवार देर शाम कुछ लोग यहां पूजा करने के लिए आए और रात के अंधेरे में वह उनके गुरुग्रंथ को चुराकर ले गए। वहीं, दूसरे पक्ष के लोगों ने भी एक समुदाय विशेष के लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। सिख समुदाय के लोगों का कहना है कि उनके धार्मिक ग्रंथ को बहुत गंदी हालत में रखा जा रहा है। इस पौराणिक और पवित्र ग्रंथ को गुरुद्वारे में स्थापित किया जाना चाहिए। उधर, खबर की पुष्टि एसपी कांगड़ा संजीव गांधी ने की है।
विज्ञापन