फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   नौ घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला दूसरा शव

नौ घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला दूसरा शव

Sat, 17 Jun 2017 11:36 PM IST
Updated Sat, 17 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
नौ घंटे के रेस्क्यू के बाद निकाला दूसरा शव
जसूर (कांगड़ा)। जसूर-धमेटा रोड पर जमींदोज तीन मंजिला इमारत के मलबे में दबे दूसरे व्यक्ति को निकालने के लिए करीब नौ घंटे लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन चला। आखिरकार रात करीब डेढ़ बजे दुकान के मलबे के नीचे दबे सुभाष चंद के शव को बाहर निकाला गया। स्थानीय कमनाला पंचायत के मठोली गांव का सुभाष चंद जसूर धमेटा रोड पर टी स्टाल चलाता था। शुक्रवार शाम को भवन में काम कर रहे मजदूरों को चाय देने के लिए गया था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े चार बजे अचानक यह तीन मंजिला इमारत ताश के पतों की तरह ढह गई और सुभाष मलबे के नीचे दब गया। हालांकि, जब तक सुभाष के शव को मलबे से बाहर नहीं निकाला गया था, तब तक लोगों और सुभाष के परिजनों को आस थी कि शायद सुभाष मलबे के नीचे जीवित हो। लेकिन, रात करीब डेढ़ बजे मलबे के नीचे
विज्ञापन

उसका शव मिलने से घर वालों की आस टूट गई। मृतक अपने पीछे दो लड़के और पत्नी छोड़ गया है। इस हादसे में अन्य दो लोग घायल हुए हैं। लोगों के अनुसार अगर शुक्रवार की जगह किसी अन्य दिन यह हादसा हुआ होता तो जानमाल का अधिक नुकसान हो सकता था। क्योंकि, उस दिन दुकान में काम करने वाले लोग भी अंदर हो सकते थे। वहीं, चाय पीने के लिए निकले चार लोगों की जान भी चाय के कारण बच गई। जबकि, तीन लोगों को शुक्रवार शाम तक एनडीआरएफ की टीम ने निकाला था। हादसे में अकाल मौत का ग्रास बने चाय विक्रेता सुभाष चंद और मजदूर महेश निवासी छत्तीसगढ़ के शव को शनिवार नूरपुर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया गया। डीएसपी नूरपुर मेघनाथ चौहान ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कर परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं। साथ ही दुकान मालिक और बिल्डिंग का काम करवा रहे ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed