फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   व्यापार बंद में शामिल नहीं होंगे पालमपुर के कारोबारी

व्यापार बंद में शामिल नहीं होंगे पालमपुर के कारोबारी

Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
व्यापार बंद में शामिल नहीं होंगे पालमपुर के कारोबारी
पालमपुर(कांगड़ा)। जीएसटी बिल को लेकर 30 जून को प्रस्तावित बंद में पालमपुर के व्यापारी भाग नहीं लेंगे। यह बंद जीएसटी में विसंगतियों और कठिन प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग को लेकर बुलाया गया है। इसे लेकर पालमपुर व्यापार मंडल और संयुक्त व्यापार मंडल की संयुक्त बैठक हुई। इसमें आम सहमति बनी कि 30 जून को प्रस्तावित बंद में पालमपुर के व्यापारी भाग नहीं लेंगे। हालांकि बैठक में प्रदेश में इस अधिनियम की परिधि में आने के लिए तय 10 लाख रुपये की सीमा को अन्य राज्यों की तरह 20 लाख रुपये किए जाने की मांग की गई। साथ ही जीएसटी बिल की प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग भी की गई। बैठक में कपड़ा व्यापारियों ने जीएसटी की पेचीदगियों को दूर किए जाने की मांग भी रखी। बैठक में व्यापार मंडल पालमपुर के अध्यक्ष सुरेंद्र सूद, संयुक्त व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजीव सोनी, महासचिव गीतेश, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लाजपत राय वासुदेवा, उपाध्यक्ष दीनानाथ सूद, परविंद्र वर्मा, रमेश महाजन समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed