फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Job opportunity company will fill 100 posts in Chamba Interviews will be held on February 17

Himachal Pradesh: बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी का मौका, चंबा में 100 पद भरेगी कंपनी; इतना मिलेगा वेतन

Fri, 07 Feb 2025 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा।
संवाद न्यूज एजेंसी, चंबा। Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 07 Feb 2025 06:04 PM IST
सार

जिला चंबा में एक निजी कंपनी द्वारा 17 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। वहीं, 18 फरवरी को चुवाड़ी स्थित रोजगार उप कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

विज्ञापन
Job opportunity company will fill 100 posts in Chamba Interviews will be held on February 17
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

जिला चंबा के बेरोजगार युवाओं को निजी कंपनी में नौकरी करने का मौका है। जिला रोजगार कार्यालय चंबा की ओर से साक्षात्कार का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 17 फरवरी को जिला रोजगार कार्यालय चंबा में साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, 18 फरवरी को चुवाड़ी स्थित रोजगार उप कार्यालय में साक्षात्कार लिए जाएंगे। बद्दी की कंपनी अप्रेंटिसशिप और ऑपरेटरों के 100 पद भरेगी। इन पदों के लिए पुरुष और महिलाएं साक्षात्कार दे सकते हैं। शैक्षणिक योग्यता दसवीं से बारहवीं कक्षा है। कंपनी की ओर से 12000 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा। अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
विज्ञापन


साक्षात्कार से पहले युवाओं को ईईएमआईएस पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। मूल प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, शैक्षणिक योग्यता, पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने होंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी चंबा अरविंद सिंह चौहान ने दी। बताया कि निजी कंपनी 100 पद भरेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed