फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   JEE Main Result 2025 Aavya Singh of Shimla Himachal scored 99.76 percentile in JEE Main Session-1

JEE Main Result 2025: हिमाचल की राजधानी शिमला के आव्य सिंह ने जेईई मेन सेशन-1 में प्राप्त किए 99.76 परसेंटाइल

Tue, 11 Feb 2025 09:08 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Feb 2025 09:08 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के तीन होनहार छात्रों ने जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में 99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इनमें आव्य सिंह मेहता ने सबसे अधिक 99.76 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
JEE Main Result 2025 Aavya Singh of Shimla Himachal scored 99.76 percentile in JEE Main Session-1
आव्य सिंह मेहता, प्रत्युष, युवराज सिंह - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राजधानी शिमला के तीन होनहार छात्रों ने जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में 99 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। इनमें आव्य सिंह मेहता ने सबसे अधिक 99.76 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं। जबकि प्रत्युष ने 99.66 और युवराज सिंह ने 99.21 परसेंटाइल हासिल किए हैं।

विज्ञापन


नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जनवरी में जेईई की पहले सेशन की परीक्षा आयोजित की थी। देश के नामी आईआईटी और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए आयोजित परीक्षा में तीनों छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन कर शहर और जिले का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही आईआईटी में प्रवेश के लिए पहली सीढ़ी पार कर ली है। तीनों ही छात्र अभी सीबीएसई की बोर्ड की परीक्षा में भी अपीयर होंगे। छात्रों ने इसका श्रेय कोचिंग संस्थान के निदेशक प्रो. योगिंद्र कुमार मीणा को दिया है।
विज्ञापन


कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग करना चाहता है आव्य
जेईई मेन सेशन-1 की परीक्षा में 99.76 परसेंटाइल प्राप्त करने वाले आव्य सिंह का सपना देश के अच्छे आईआईटी में कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग में प्रवेश पाना है। आव्य ने बताया कि जमा दो की बोर्ड की परीक्षा के साथ ही जेईई की कोचिंग ली और दिन रात एक कर ऑनलाइन और ऑफलाइन पढ़ाई की। आव्य ने कहा कि उनके बड़े भाई भी चेन्नई से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग कर रहे हैं, उनसे ही उन्हें से आगे बढ़ने और मेहनत करने का मार्गदर्शन मिला। आव्य के पिता डाॅ. हरिंद्र सिंह मेहता और माता ममता ने बेटे की उपलब्धि पर खुशी जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

How to check JEE Main Result 2025: ऐसे चेक करें जेईई मेन रिजल्ट

जो भी उम्मीदवार जेईई मेन सत्र-1 परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणामों की घोषणा के बाद नीचे दिए गए चरणों का पालन करके अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाएं।
  • 'जेईई मेन 2025 परिणाम देखें' या 'स्कोर कार्ड देखें' वाले टैब पर क्लिक करें।
  • अब आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें और "सबमिट" पर क्लिक करें।
  • एनटीए जेईई मेन परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • परिणाम पीडीएफ डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed