फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jal Shakti Department Divisional Office Baggi Vigilance will investigate 1300 tenders

Himachal News: जल शक्ति विभाग बग्गी के 1,300 टेंडरों पर विजिलेंस जांच की आंच, ठेकेदार ने की थी शिकायत

Thu, 05 Sep 2024 05:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, नेरचौक (मंडी) Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Sep 2024 05:00 AM IST
सार

विजिलेंस टीम जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी में एक साल में आवंटित किए गए 1,300 से अधिक टेंडरों की जांच करेगी और पता लगाएगी कि इनमें कोई अनियमितता तो नहीं बरती गई है। पढ़ें क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Jal Shakti Department Divisional Office Baggi Vigilance will investigate 1300 tenders
जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी पर लगे भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद एक साल में किए गए टेंडर जांच का दायरे में आ गए हैं। विजिलेंस टीम एक साल में आवंटित किए गए 1,300 से अधिक टेंडरों की जांच करेगी और पता लगाएगी कि इनमें कोई अनियमितता तो नहीं बरती गई है। भ्रष्टाचार के आरोप वाली शिकायत को गंभीरता से लेते हुए विजिलेंस टीम मंडी जांच में जुटी है। विभागीय अधिकारियों पर चुनिंदा ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के आरोपों को खंगालने के लिए हर टेंडर को जांचा परखा जाएगा।

विज्ञापन


पता लगाया जाएगा कि टेंडर नियमानुसार सभी शर्तों को पूरा करते हुए आवंटित हुआ या नहीं? टेंडर आवंटन में किसी तरह की कोई कमी तो नहीं है। इसके अलावा विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को भी जांच में शामिल किया जाएगा। सुंदरनगर के एक ठेकेदार की ओर से की गई शिकायत के बाद विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि विजिलेंस जांच में साफ होगा कि लाभ पहुंचाने की मंशा से टेंडर में कोई गड़बड़ी हुई या नहीं। बता दें कि सुंदरनगर के एक ठेकेदार ने राज्य भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो शिमला को जल शक्ति विभाग मंडल कार्यालय बग्गी में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। इसमें कई तरह के आरोप अधिकारियों पर लगाए थे। शिकायत में बीते वित्तीय वर्ष में निविदा प्रक्रिया और बजटीय आवंटन पर भी सवाल उठाए थे। मामला सामने आने के बाद विजिलेंस टीम ने बग्गी स्थित कार्यालय में शनिवार को दबिश देकर जांच भी की है। अब इस जांच को ही आगे बढ़ाया जा रहा है। उधर, डीएसपी विजिलेंस मंडी प्रियंक गुप्ता ने कहा कि नियमानुसार जांच जारी है।

विज्ञापन

कब्जे में लिया मंडल का रिकॉर्ड
विजिलेंस टीम ने जल शक्ति विभाग के बग्गी मंडल का रिकॉर्ड अपने कब्जे में ले लिया है। टीम टेंडर को लेकर अधिशासी अभियंता को कौन-कौन सी शक्तियां प्राप्त हैं, इससे संबंधित सारा रिकॉर्ड भी जुटा रही है। जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता हर्ष शर्मा ने बताया कि विजिलेंस जांच में पूर्ण सहयोग किया जा रहा है। पूरी ईमानदारी व नियमों के तहत कार्य किया है। पूरी उम्मीद है कि जांच में सही साबित होंगे।

एसपी विजिलेंस कुलभूषण वर्मा का कहना है कि जल शक्ति विभाग के बग्गी डिविजन में अनियमितता होने की शिकायत मिलने पर जांच चल रही है। टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड कब्जे में ले लिए हैं। इनकी बारीकी से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed