फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Sukhu government anti-employee face has come to the fore

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- सामने आया सुक्खू सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा

Sun, 22 Dec 2024 06:03 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहर (मंडी)। Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 22 Dec 2024 06:03 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर जुबानी हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल करने के नाम पर अब सरकार ऐसे पेच फंसाकर कर्मचारियों का गला घोंटने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारी प्रभावित हो चुके हैं।
 

विज्ञापन
Jairam Thakur Sukhu government anti-employee face has come to the fore
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि झूठी गारंटियों के सहारे सत्ता में आई कांग्रेस सरकार का असली चेहरा अब सामने आ चुका है। पुरानी पेंशन बहाल करने के नाम पर अब सरकार ऐसे पेच फंसाकर कर्मचारियों का गला घोंटने जा रही है, जिससे लाखों कर्मचारी प्रभावित हो चुके हैं।

विज्ञापन


विरोध के बावजूद कांग्रेस सरकार ने बहुमत के नाम पर सरकारी कर्मचारियों से जुड़े भर्ती एवं सेवा शर्तें संशोधन विधेयक विधानसभा में पास कर दिया है। इससे अब अनुबंध कर्मचारियों की वरिष्ठता और इंक्रीमेंट को झटका लगेगा। जिन कर्मचारियों की सरकारी नियमित सेवा कम रही हो, उनके वित्तीय लाभ कम हो जाएंगे। अनुबंध कर्मचारी भी पब्लिक सर्विस कमीशन और राज्य चयन आयोग का इंटरव्यू पास करके आते हैं। सरकार की पॉलिसी के तहत दो साल बाद इन्हें नियमित किया जाता है।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि इन कर्मचारियों की यह अवधि वरिष्ठता और अन्य लाभों के लिए कंसीडर हो इसका लाभ कर्मचारियों ने कोर्ट में जाकर लिया है, लेकिन अब विधेयक में संशोधन लाकर सरकार उनके लाभों को छीन रही है। ये कर्मचारी विरोधी संशोधन है। इससे इस सरकार का कर्मचारी विरोधी चेहरा उजागर हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री ने दावा किया है कि कांग्रेस सरकार ने दो साल के अपने कार्य में एक भी डॉक्टर की भर्ती नहीं की है जबकि दुहाई रोज स्वास्थ्य सेवाओं में बदलाव की दे रहे हैं। यह चिंताजनक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed