फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Said The way the government works is the main reason for Vimal Negi death

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मौत का बड़ा कारण

Thu, 05 Jun 2025 05:53 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 05 Jun 2025 05:53 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने विमल नेगी केस को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विमल नेगी की मौत का बड़ा कारण सरकार के कामकाज का तरीका है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur Said The way the government works is the main reason for Vimal Negi death
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मौत का बड़ा कारण है। कष्ट देने वाली कांग्रेस सरकार के ढाई वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। इस सरकार के समय प्रदेश में केवल अफरातफरी का माहौल है। सरकार के मुखिया केवल कुर्सी बचाने के लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं और केवल समय निकालने का कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन


वीरवार को पार्टी मुख्यालय दीपकमल चक्कर में प्रेस वार्ता में जयराम ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। पूरा प्रदेश जानना चाहता है कि विमल नेगी की मृत्यु कैसे हुई? मुख्यमंत्री इसको लेकर मौन हैं। भाजपा का मानना है की सरकार के कामकाज का तरीका विमल नेगी की मृत्यु का एक बहुत बड़ा कारण है। ऐसा प्रतीत होता है कि पुलिस अधीक्षक शिमला सरकार के संरक्षण के अंतर्गत ही उच्च न्यायालय गए हैं। अस्पतालों में पर्ची पर 10 रुपये शुल्क लगाने का मामला दुर्भाग्यपूर्ण है। अस्पतालों में 133 टेस्ट भी जो निशुल्क होते थे, उन पर शुल्क लगा दिया है।

विज्ञापन

वीरवार को मुख्यमंत्री की ओर से दिया गया बयान स्पष्ट करता है कि यह सरकार कन्फ्यूज्ड (भ्रमित) है। ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री इस मामले में भी यू टर्न लेना चाहते हैं। जयराम ने कहा कि आरकेएस को मुख्यमंत्री ने एक ऑटोनॉमस बॉडी बताया पर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि प्रदेश में कोई भी ऐसी संस्था ऑटोनॉमस (स्वायत्त) नहीं है।

नेता विपक्ष ने कहा कि कालाअंब में अवैध शराब का कारोबार पिछले दो साल से चल रहा था। वहां की एक फैक्ट्री से उत्तराखंड एवं हिमाचल प्रदेश में अवैध शराब भेजी जा रही थी। फैक्ट्री में चार लाख से ज्यादा स्टीकर भी बरामद हुए हैं। हमने मुख्यमंत्री से इस बारे में कई बार पूछा पर उन्होंने जवाब नहीं दिया। जब फैक्ट्री पर आबकारी विभाग ने दबिश दी तब भी लगातार मुख्यमंत्री कार्यालय से दबाव बनाया जा रहा था।

यही एक कारण है कि अभी तक इस मामले में एक भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि परवाणू में भी इसी प्रकार का एक मामला सामने आया और अभी तक इस मामले में भी एफआरआई दर्ज नहीं हुई। जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री अपने सलाहकारों की भी नहीं सुन रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस राज में केवल कर और कर्ज की सरकार चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed