फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said People of government are unbridled CM should remind everyone of his election promise

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- सरकार के लोग बेलगाम, मुख्यमंत्री सभी को याद दिलाए अपना चुनावी वादा

Wed, 08 Jan 2025 05:47 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 08 Jan 2025 05:47 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के जो नेता चुनावी वादे को पूरा करने का हवाला दे रहे हैं, लगता है वह अपने चुनावी वादे भूल गए हैं।

विज्ञापन
Jairam Thakur said People of government are unbridled CM should remind everyone of his election promise
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के नेता लगता है अपना चुनावी वादा भूल गए हैं और इधर-उधर की बात करके प्रदेश के लोगों का ध्यान बंटाना चाहते हैं। कांग्रेस के जो नेता चुनावी वादे को पूरा करने का हवाला दे रहे हैं, लगता है वह अपने चुनावी वादे भूल गए हैं। मैंने सरकार को विधानसभा के अंदर भी उनके चुनावी वादे याद दिलाए थे, विधानसभा अध्यक्ष महोदय को  कांग्रेस की गारंटियों के कार्ड सौंपे थे और विधानसभा के अध्यक्ष महोदय ने भी कांग्रेस के चुनावी वादे सदन के भीतर मुख्यमंत्री को याद दिलाए थे। अब मैं कांग्रेस के बाकी नेताओं को फिर से कांग्रेस के चुनावी वादे याद दिला देता हूं।

विज्ञापन

कांग्रेस के छोटे बने नेताओं ने सड़क-चौराहे पर चीख चीख कर 18 साल से 59 साल की हर महिला को हर महीने ₹1500 देने की गारंटी दी थी। प्रदेश के युवाओं को 5 साल में 5 लाख नौकरी देने का भी वादा था जिसमें से एक लाख नौकरी पहली कैबिनेट की बैठक में ही देने की गारंटी थी। प्रदेश के हर बिजली उपभोक्ता को 300 यूनिट तक फ्री बिजली देने की गारंटी भी कांग्रेस के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश आकर दी थी भी। यह गारंटियां देते वक्त कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं ने यहां तक कहा था कि अगर हम अपने वादे पूरे नहीं कर पाए तो आप हमारे कान पकड़कर पूछ सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बड़े-बड़े चुनावी वादे की आज हकीकत क्या है क्या कांग्रेस के नेता यह बताएंगे? प्रदेश में अगले 3 महीने एक भी नौकरी नहीं निकालने की आधिकारिक घोषणा हो चुकीहै। 15 हजार से ज्यादा लोगों को नौकरी से निकाला जा चुका है, डेढ़ लाख से ज्यादा खाली पड़े पदों को समाप्त किया जा चुका है। पिछली सरकार की भर्तियों के परीक्षा परिणाम रोके गए हैं। महिलाओं को 1500 रुपए देने के नाम पर सरकार द्वारा जिस तरीके का रवैया अपनाया गया है वह मातृशक्ति को अपमानित करने और एक सरकार को झूठी सरकार साबित करने के लिए पर्याप्त हैं।  300 यूनिट बिजली’ फ्री देने की गारंटी का हाल प्रदेश के लोग अच्छी तरह देख रहे हैं।

विज्ञापन

सुक्खू सरकार ने सबसे पहले पूर्व सरकार द्वारा दी जा रही है 125 यूनिट  फ्री बिजली की स्कीम को खत्म किया। इसके बाद घरेलू बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी को खत्म कर दिया। जिससे जहां पहले 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर जीरो बिल आता था अब 125 यूनिट बिजली खर्च करने पर लगभग ₹700 का बिल आएगा। आखिर मुख्यमंत्री और उनके मंत्री कांग्रेस की इन चुनावी गारंटियों की बात क्यों नहीं कर रहे हैं? प्रदेश के लोगों के साथ  वादे करके, कसमें खा कर कांग्रेस के नेता आज अपने वादे से क्यों मुकर रहे हैं? अपनी कसमें क्यों तोड़ रहे हैं? मुख्यमंत्री से निवेदन है कि वह अपनी पार्टी का घोषणा पत्र एक बार फिर पढ़ें और अपनी दसों गारंटियों को याद करके उन्हें पूरा करने का काम करें।

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस तरह से सरकार अपनी नाकामी से लोगों का ध्यान हटाना चाह रही है, वह तरीका आप काम नहीं करेगा। राज भवन जैसी संवैधानिक और गरिमावान संस्था पर हमला करके, राज भवन की मर्यादा को तार तार करके सरकार को कुछ हासिल नहीं होने वाला है। प्रदेश के सामने कांग्रेस की सरकार उसके मुख्यमंत्री, उसके मंत्री पूरी तरीके से बेनकाब हो चुके हैं। 2 साल का कार्यकाल में इस सरकार द्वारा किए गए कामों से यह सरकार 'झूठ की सरकार' बनकर रह गई है। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश के लोगों को कांग्रेस द्वारा दी गई इन झूठी गारंटियों को कभी भूलने नहीं देगी। सड़क से सदन तक सरकार को हम प्रदेश के साथ किया गया वादा याद दिलाते रहेंगे। सरकार में बैठे लोग यह बात ठीक से समझ लें कि उनका कोई पैंतरा अब काम नहीं करेगा। झूठ के हाथ पैर नहीं होते हैं और कांग्रेस का झूठ  सिर्फ हिमाचल प्रदेश नहीं पूरे देश के सामने बेनकाब हो चुका है, उनके इस झूठ की कीमत कांग्रेस को चुकानी ही होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed