फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur Said Not accepting National Herald scam as a scam shows Congress mentality towards corruption

Jairam Thakur: 'नेशनल हेराल्ड स्कैम को घोटाला न मानना दिखाता है कांग्रेस की भ्रष्टाचार के प्रति मानसिकता'

Mon, 21 Apr 2025 06:16 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 21 Apr 2025 06:16 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता पूरे देश में घूम-घूम कर नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं।  

विज्ञापन
Jairam Thakur Said Not accepting National Herald scam as a scam shows Congress mentality towards corruption
पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा नेशनल हेराल्ड में हुई धांधलेबाजी को भ्रष्टाचार न बताना अत्यंत शर्मनाक है। कांग्रेस नेताओं द्वारा देश भर में घूम-घूम कर उनका बचाव करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है कि वह लोग देश की संपत्ति को गांधी परिवार की संपत्ति समझते हैं। देश की संपत्ति के साथ भ्रष्टाचार करना कांग्रेस अपना अधिकार समझती है। लेकिन अब वह दौर बीत गया है जब कांग्रेस जैसे चाहे भ्रष्टाचार करे और उसके ऊपर कोई उंगली न उठे। नेशनल हेराल्ड के खिलाफ चल रही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई कोर्ट के निर्देश पर हो रही है। कांग्रेस के बड़े-बड़े वकीलों द्वारा सारे प्रयास करने के बाद भी किसी भी कोर्ट द्वारा कांग्रेस को कोई राहत नहीं मिली है। स्पष्ट है कि इस पूरे प्रकरण में घोटाला हुआ है। घोटालेबाजों को कानून के दायरे में लाना देश की जांच एजेंसियों का दायित्व है।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि जिस प्रकार सारा काम छोड़कर कांग्रेस के नेताओं  ने पहले ईडी कार्यालय का पूरे देश में घेराव  कर दबाव में लेने की कोशिश की। इसके बाद भी उन्हें कोई लाभ नहीं हुआ तो  अब कांग्रेस के नेता पूरे देश में घूम-घूम कर नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार का समर्थन कर रहे हैं।  उससे कांग्रेस की मूल प्रवृत्ति सामने आती है। जब तक सत्ता में रहे तब तक कांग्रेस की सरकार ने लाखों करोड़ों के घोटाले किए। एक कंपनी जिसमें 5000 शेयर धारक हों और और जिसके पास 2000 करोड़ की अचल संपत्ति हो उस कंपनी को 90 करोड़ का लोन राजनीतिक पार्टी द्वारा देना और एक नई कंपनी बनाकर 2000 करोड़ की संपत्ति 50 लाख में खरीद लेना और राजनीतिक पार्टी द्वारा लोन माफ कर देना क्या भ्रष्टाचार नहीं है? क्या कांग्रेस के नेता इस प्रकार के गैर कानूनी कार्यों को उचित मानते हैं? क्या हजारों शेयर धारकों  की सहमति के बिना किसी कंपनी के सारे शेयर एक व्यक्ति को दे देना सही है? कांग्रेस पार्टी की भ्रष्टाचार की परिभाषा भले अलग होगी लेकिन अब देश में कानून द्वारा निर्धारित किए गए कृत्य को भ्रष्टाचार माना जाएगा और उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यूपीए के 10 साल के कार्यकाल में पूरे दुनिया में सिर्फ घोटाले की चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश के विकास की चर्चा हो रही है। नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में देश में आम जनों को मिल रही सुविधाओं का रिकॉर्ड बन रहा है। 4 करोड़ से ज्यादा आवास, 12 करोड़ से ज्यादा शौचालय, अस्सी करोड़ से से ज्यादा लोगों को हर महीनें नि:शुल्क राशन मिल रहा है। देश में एयरपोर्ट, एम्स, आईआईटी, आईआईएम, ट्रिपल आईटी मेडिकल कॉलेज, मेडिकल कालेज में सीटों की संख्या में दोगुना वृद्धि हो रही है।

विज्ञापन

दिव्यांग जनों के साथ बल प्रयोग गलत 
जयराम ठाकुर ने कहा कि शिमला सचिवालय के पास प्रदर्शन कर रहे दिव्यांगजनों के साथ पुलिस द्वारा किया गया बल प्रयोग गलत है। सरकार उनकी मांगों पर फानभूतपूर्वक विचार करें। साथी उनके साथ संवाद स्थापित करे, उनके साथ इस प्रकार बार-बार का बल प्रयोग गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed