फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said kidnapping of three students is a question on policing and law and order

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- तीन छात्रों का अपहरण पुलिसिंग और कानून व्यवस्था पर सवाल

Mon, 11 Aug 2025 09:05 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 11 Aug 2025 09:05 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि रक्षाबंधन पर त्योहार के दिन शहर के बीचोंबीच एक नामी स्कूल से तीन बच्चों का अपहरण हो जाता है। त्योहार के दिन तीन-तीन छात्रों का अपहरण कैसे हुआ? पुलिस कहां थी? त्योहारों की वजह से प्रदेश की पुलिस को और भी चौकसी बरतनी चाहिए थी।

विज्ञापन
Jairam Thakur said kidnapping of three students is a question on policing and law and order
नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था किस तरीके से खराब है, आए दिन इसकी कोई ना कोई नजीर सामने आती है। रक्षाबंधन पर त्योहार के दिन शहर के बीचोंबीच एक नामी स्कूल से तीन बच्चों का अपहरण हो जाता है। अपहरणकर्ता उन्हें शहर के हर प्रमुख चौराहे से होकर लगभग 50 किलोमीटर दूर तक ले जाने में कामयाब होता है। यह राजधानी की पुलिसिंग पर बहुत गंभीर सवाल है।
विज्ञापन


सोमवार को जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत खराब है। इसके पहले भी पिछले महीने ऊना में हुए जघन्य हत्याकांड में इंटरनेशनल माफियाओं की एंट्री और सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी का मामला सामने आया। उस घटना ने प्रदेश की कानून व्यवस्था के जर्जर होने और माफियाओं के गैंग के सक्रिय होने की सारी कहानी कह दी लेकिन प्रदेश की राजधानी में तीन बच्चों के एक साथ हुए अपहरण ने प्रदेश में लोगों की नींद हराम कर दी है।
विज्ञापन

 

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि भगवान का शुक्र है कि सभी अपहृत छात्र सकुशल बरामद हो गए। उनकी खोजबीन में जुटे पुलिस कर्मियों की मेहनत और आम लोगों का सहयोग रंग लाया। फिर भी सवाल वहीं है कि त्योहार के दिन तीन-तीन छात्रों का अपहरण कैसे हुआ? पुलिस कहां थी? त्योहारों की वजह से प्रदेश की पुलिस को और भी चौकसी बरतनी चाहिए थी। एक व्यक्ति शहर में हथियार लेकर घूम रहा था। आगे जाकर वही व्यक्ति तीन-तीन छात्रों को किडनैप करता है और शहर के सभी प्रमुख पुलिस चेक पोस्ट से होकर गुजरता है। लेकिन सभी जगह बिना किसी रूकावट के आगे बढ़ जाता है।

इस दौरान वह कम से कम 10 पुलिस चेक पोस्ट से गुजर कर अपने मकसद में कामयाब होता है। इस तरीके की घटना शहर की पुलिसिंग पर बहुत गंभीर सवाल खड़े करती है। लोग डरे हैं। अपने बच्चों को स्कूल छोड़ते वक्त उनके मन में सैकड़ों सवाल उठ रहे हैं। स्कूल जा रहे अभिभावकों की विश्वास बहाली और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार और पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed