फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Drug addiction is out of control in Himachal people are dying due to drug overdose

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- हिमाचल में नशा बेकाबू, आए दिन नशे के ओवर डोज से मौतें, सरकार नाकाम

Thu, 27 Feb 2025 07:34 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Feb 2025 07:34 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Drug addiction is out of control in Himachal people are dying due to drug overdose
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में नशे का कारोबार अपने चरम पर है। नशे की वजह से प्रदेश में लोग जान गवां रहे हैं। नशे का कारोबार करने वाले पूरी तरह से बेकाबू हैं। नशा माफिया पूरे प्रदेश में तांडव मचा रहे हैं। जो वर्तमान हालात हैं वह वह बहुत चिंताजनक और शर्मनाक है। प्रदेश में पिछले एक हफ्ते में नशे के ओवरडोज की वजह से तीन युवाओं की दुखद मृत्यु का मामला सामने आ चुका है। यह आधिकारिक तौर पर समाचारों में आया है, असली संख्या और भी बड़ी है, ऐसे बहुत मामले सामने भी नहीं आ पाते हैं। यह सोचकर मन दुख से भर जाता है कि नशे की वजह से लोगों को अपनी जान गवानी पड़ रही है।

विज्ञापन


देवभूमि के युवाओं के साथ हम ऐसा नहीं होने देंगे। हमें नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ने की आवश्यकता है। सुक्खू सरकार हर मोर्चे पर फेल है। दुःखद स्थिति यह है कि इस पूरे प्रकरण में सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। नशे के बड़े सौदागर  माफिया अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार नशे के कारोबार पर कड़ा प्रहार करे। भारतीय जनता पार्टी नशे के खिलाफ लड़ाई सरकार का साथ पूरा साथ देने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश से नशे की विदाई होनी चाहिए और नशा माफिया का साम्राज्य नष्ट होना चाहिए। इसके लिए विपक्ष सरकार के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है। हम अपने प्रदेश के युवाओं को नशे के मकड़जाल में नहीं फंसने दे सकते हैं। भाजपा नशे के उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध है। 19 जुलाई 2024 को ऊना में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति में नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई का प्रस्ताव भी पास किया है।

विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि जब से व्यवस्था परिवर्तन वाली सुख की सरकार आई है प्रदेश में नशे का आतंक बेकाबू हो गया है। उसके पीछे नशा माफिया को मिल रहा राजनीतिक संरक्षण है। संरक्षण की वजह से प्रशासन भी कई बार अपना काम ठीक से नहीं कर पाता है। ऐसा एक बार नहीं बार-बार देखने को मिला जब प्रदेश में किसी भी प्रकार की माफिया के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करने की सोची तो राजनीतिक दखल उसमें आड़े आया। हाल ही में नशा माफिया, पुलिस और राजनीतिक गठजोड़ का मामला सामने आया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि हैरानी की बात है कि मुख्यमंत्री ने उस बारे में भी कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की। हाल ही में पुलिस की कार्रवाई पर कांग्रेस के कुछ नेताओं ने सवाल उठाए, आलापुलिस अधिकारियों की निष्ठा पर भी सवाल उठाए गए। हैरानी इस बात की है कि इस पर भी सरकार खामोश रही। पुलिस के ऊपर इस तरह से उंगली उठाने वाले नेताओं पर सरकार की खामोशी से इस लड़ाई में हमारा ही नुकसान होगा। मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इस बात का भरोसा दिलाएं कि किसी भी सूरतेहाल में एक भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबार से जुड़े नशा माफिया और उनका सहयोग देने वाला कोई भी हो उसे बख्शा नहीं जाएगा। नशे के कारोबारियों के साथ जुड़ा हर आदमी कानून और समाज का अपराधी है और उसकी जगह सिर्फ जेल है।

फेमस होने के लिए कांग्रेसी नेता प्रधानमंत्री के खिलाफ बोलते हैं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं में अब ख़ुद को दिखाने की एक होड़ मची है, इसलिए वह ऐसा बयान देते हैं, जिससे वे कांग्रेस आलाकमान की नज़र और चर्चा में आ जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हैं। उनके सेवाकाल में भारत का कद दुनिया में बहुत ऊंचा हुआ। उनके नेतृत्व में देश ने ऐतिहासिक तरक्की की है। दुनिया भर में उन्हें जो मान-सम्मान मिला है, वही उनके कद को बताने के लिए पर्याप्त है। इसलिए मशहूर होने के लिए कांग्रेस के नेताओं को उल्टी सीधी बातें बंद करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed