फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Congress had given guarantee to buy cow dung not to buy compost

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- कांग्रेस ने गोबर खरीदने की गारंटी दी थी, कम्पोस्ट खरीदने की नहीं

Wed, 06 Nov 2024 04:28 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Nov 2024 04:28 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर जुबानी हमला बोला है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने गारंटी दी थी कि सरकार बनते ही किसानों से 2 रुपये किलो गोबर खरीदा जाएगा, लेकिन अब कह रहे हैं कि वह गोबर नहीं कंपोस्ट खरीदेंगे। 

विज्ञापन
Jairam Thakur said Congress had given guarantee to buy cow dung not to buy compost
पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव के पहले कांग्रेस ने गोबर खरीदने की गारंटी दी थी। मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत कांग्रेस के सभी छोटे बड़े नेताओं ने प्रदेश में हर मंच से कहा था कि सरकार बनने के बाद किसानों से वह दो रुपए किलों के हिसाब से गोबर खरीदेंगे और अब दो साल का कार्यकाल बीत जाने के बाद सरकार कह रही है कि वह गोबर नहीं कंपोस्ट खरीदेगी। क्या सरकार में बैठे मुख्यमंत्री, मंत्री और अन्य लोगों को गोबर और कंपोस्ट के बीच का अंतर नहीं समझते हैं।

विज्ञापन


'कंपोस्ट को तीन रुपए प्रति किलो बेचने की आवश्यकता क्या है?'
जयराम ठाकुर ने कहा कि गोबर से कम्पोस्ट बनने में कितना समय लगता है और कितने गोबर से कितनी कम्पोस्ट बनती है यह बात सरकार में बैठे लोग नहीं जानते हैं, लेकिन प्रदेश के किसान जानते हैं। एक तरफ देश में जीरो बजट खेती के लिए केंद्र सरकार योजनाएं ला रही है। दूसरी तरफ सरकार किसानों से बना-बनाया कम्पोस्ट सस्ते दामों में खरीदना चाहती है। जब किसान अपने गोबर से कंपोस्ट बना लेगा तो फिर उसे कंपोस्ट को तीन रुपए प्रति किलो बेचने की आवश्यकता क्या है? इतनी मेहनत के बाद तैयार कम्पोस्ट को खरीदने के लिए तीन रुपए की कीमत लगाना सरकार की संवेदनहीनता है।  
विज्ञापन

 

कांग्रेस की गारंटियों की वजह से हुई किरकिरी
जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार के सारे फैसले हास्यास्पद होते हैं। सरकार सिर्फ और सिर्फ लोगों को ठगने के ही प्रयास करती है। बाकी की गारंटियों की तरह ही सरकार अब गोबर खरीद की गारंटी की भी खाना पूर्ति करना चाहती है। देश भर में हिमाचल सरकार और कांग्रेस की गारंटियों की वजह से हुई किरकिरी से कांग्रेस की पूरी पार्टी ही बैकफुट पर है। जिससे कारण मुख्यमंत्री को आलाकमान की तरफ़ से फटकार भी लगाई जा चुकी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी अब सार्वजनिक तौर पर कह दिया है कि गारंटी देने के पहले ही विचार करना चाहिए। हिमाचल के वर्तमान हालात के कारण पूरे देश में हो रहे चुनावों में कांग्रेस की किरकिरी हुई है। देश के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे विधान चुनाव में कांग्रेस के नेताओं का लोगों के बीच जाना मुश्किल हुआ है। ऐसे में मुख्यमंत्री पर दबाव है। इसलिए वह चुनाव के पहले गारंटी पूरी करने का दावा कर अपनी पीठ थपथपवाना चाहते हैं इसलिए फिर से प्रदेश के लोगों के साथ ठगी करने की योजना बना रहे हैं। 

'सरकार चाहती है लोग ऐसे ही मान लें कि सभी गांरटियां हो गई पूरी'
यह बाकी गारंटियों की तरह ही है जहां पर 22 लाख महिलाओं को हर महीने सम्मान निधि देने की बजाय चुनाव के समय 25 हजार महिलाओं को एक किस्त देकर गारंटी पूरी करने का दावा कर रही है। उसी तरह डेढ़ लाख पोस्ट खत्म करके हर साल एक लाख नौकरियां देने की गारंटी पूरा करने का दावा किया जा रहा है। स्टार्टअप योजना का भी यही हाल है बिना किसी का स्टार्टअप शुरू करवाए ही सरकार ने गारंटी पूरा करने की घोषणा कर दी है। अब बाकी गारंटियों के साथ भी वही होने वाला है कि बिना गारंटी पूरा किए ही सरकार प्रदेश के लोगों पर विपक्ष के नेताओं से कहना चाहती है कि सब लोग मान ले कि गारंटियां पूरी हो चुकी हैं और सरकार से कोई और उम्मीद न करें। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार साफ-साफ समझ ले कि उन्हें भले ही गोबर और कम्पोस्ट का अंतर पता न हो, लेकिन प्रदेश और विपक्ष के लोगों को पता है और उनकी यह चाल हम कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed