फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur said Ban on contract recruitment is a conspiracy of the government to keep the youth unemployed

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- अनुबंध भर्ती पर रोक सरकार की युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश

Mon, 28 Apr 2025 09:29 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Mon, 28 Apr 2025 09:29 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि भर्तियों को रोककर सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Jairam Thakur said Ban on contract recruitment is a conspiracy of the government to keep the youth unemployed
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने अनुबंध भर्तियों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर युवाओं को बेरोजगार रखने की साजिश रची है। सोमवार को जारी प्रेस बयान में जयराम ठाकुर ने कहा कि भर्तियों को रोककर सरकार युवाओं के साथ अन्याय कर रही है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि पहली कैबिनेट बैठक में एक लाख सरकारी नौकरियां देने की गारंटी देकर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार हर दिन नौकरियां खत्म करने के पैंतरे अपना रही है। नौकरियां न देने, लोगों को नौकरियों से निकालने, वेतन काटने, प्रमोशन रोकने के बहाने खोजे जा रहे हैं। गत अक्तूबर में सरकार ने दो साल से खाली पड़े पद समाप्त कर दिए। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 25 अप्रैल को सरकार द्वारा एक पत्र जारी कर प्रदेश में सभी प्रकार की अनुबंध आधारित भर्तियों पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने यह नहीं साफ किया कि आगे भर्तियां कैसे होंगी? युवाओं को रोजगार कैसे मिलेगा? क्या सरकार इस नोटिफिकेशन के माध्यम से रोक लगाकर युवाओं को नौकरी नहीं देना चाहती है। क्या सरकार अपना बचा हुआ कार्यकाल पिछले दो साल की तरह ही बिना युवाओं को रोजगार दिए निकालना चाहती है? जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार किसी तरह एक-एक दिन काट रही है। अपनी गारंटियों को सुक्खू सरकार पूरी तरह भूल चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed