फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Jairam Thakur On National Herald And Congress Sukhvinder Singh Sukhu

Himachal: जयराम ठाकुर बोले- नेशनल हेराल्ड कांग्रेस का है तो प्रदेश की जनता की समस्याएं और सुख-दुख किसके हैं?

Fri, 18 Apr 2025 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Fri, 18 Apr 2025 06:08 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नेशनल हेराल्ड अखबार उनका है, लेकिन प्रदेश की संपत्ति, प्रदेश का संसाधन उनका नहीं है। जिसे वे अपनी सहूलियत और इच्छा के अनुसार जिस पर चाहे उस पर लुटा सकें। 

विज्ञापन
Jairam Thakur On National Herald And Congress Sukhvinder Singh Sukhu
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कह रहे हैं कि नेशनल हेराल्ड उनका अखबार है और वह आगे भी उसको खूब विज्ञापन देते रहेंगे।ृ तो मुख्यमंत्री महोदय यह बात समझ लें कि सरकार उनकी है और नेशनल हेराल्ड अखबार उनका है, लेकिन प्रदेश की संपत्ति, प्रदेश का संसाधन उनका नहीं है। जिसे वे अपनी सहूलियत और इच्छा के अनुसार जिस पर चाहे उस पर लुटा सकें। मुख्यमंत्री महोदय को यह समझना चाहिए कि सरकार नियम, कायदे और कानून से चलती है, अपने पराए के भेदभाव के साथ नहीं।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि अगर नेशनल हेराल्ड अखबार उनका है तो प्रदेश के लोग प्रदेश के लोगों की समस्याएं, प्रदेश के लोगों के दुख दर्द क्या उनके नहीं है? क्या प्रदेश के लोगों की समस्याओं का समाधान सरकार का काम नहीं है? क्या मुख्यमंत्री प्रदेश के लोगों को इसी तरह उनके हाल पर छोड़ देंगे और घोटाले में लिप्त एक कंपनी और अपने पार्टी के अखबार को बचाने के लिए प्रदेश की संपत्ति उन पर लुटाते रहेंगे। प्रदेश में लोग इलाज के लिए तरस रहे हैं।
विज्ञापन


जयराम ठाकुर ने कहा कि अस्पताल में डायबिटीज जैसी बीमारी की जांच की किट तक उपलब्ध नहीं हो रही है, आईजीएमसी में एमआरआई के लिए चार-चार महीने बाद की तारीख है मिल रही है। सहारा और शगुन जैसी योजना का भुगतान बंद है। प्रदेश भर में ठेकेदार अपने दो-दो साल पुराने भुगतान के लिए प्रदर्शन कर रहे हैं, काम का बहिष्कार कर रहे हैं। पेंशनर और कर्मचारियों को दो साल से इलाज का पैसा नहीं मिल रहा है। क्या इन  समस्याओं का समाधान करना मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी नहीं है? प्रदेश के लोगों ने कांग्रेस की सरकार को प्रदेश के विकास के लिए चुना था या नियमों की अनदेखी करके नेशनल हेराल्ड को मनमाना विज्ञापन देने के लिए चुना था? 

विज्ञापन
विज्ञापन

जयराम ठाकुर ने कहा कि बजट सत्र के दौरान  विधानसभा में एक सवाल के जवाब में सुक्खू सरकार ने बताया है कि पिछले सवा दो साल में सुक्खू सरकार द्वारा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया को अपने कार्यकाल में लगभग 5 करोड़ 82 लाख रुपए का विज्ञापन के लिए दिया गया है। जिसमें से अकेले कांग्रेस के अखबार नेशनल हेराल्ड और नवजीवन को लगभग 2 करोड़ का विज्ञापन दिया गया है। इस हिसाब से सरकार द्वारा प्रदेश की मीडिया को दिए गए विज्ञापन के कुल बजट का एक तिहाई अकेले नेशनल हेराल्ड और नवजीवन को दिया गया है। जबकि यह दोनों अखबार हिमाचल प्रदेश में न कहीं दिखते हैं, न कहीं बिकते हैं और न ही कोई इन्हें पढ़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed