फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   IPL 2025 tension with Pakistan did not affect cricket fan came from other states including Punjab Haryana

IPL 2025: पाकिस्तान से तनातनी का क्रिकेट पर नहीं दिखा असर, पंजाब, हरियाणा, समेत दूसरे राज्यों से पहुंचे दर्शक

Thu, 08 May 2025 07:46 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला।
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 08 May 2025 07:46 PM IST
सार

IPL 2025: भारत और पाकिस्तान में चल रहे तनाव के बीच भी पंजाब और दिल्ली के मैच के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर सहित दूसरे राज्यों से दर्शक धर्मशाला पहुंचे। धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच शुरू होने से आपात स्थिति के दौरान राहत और बचाव की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मॉक ड्रिल भी हुई।

विज्ञापन
IPL 2025 tension with Pakistan did not affect cricket fan came from other states including Punjab Haryana
क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच देखते जाते हुए दर्शक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पाकिस्तान से चल रहे तनाव के बीच वीरवार को धर्मशाला में आईपीएल का क्रेज कम नहीं हुआ। पंजाब और दिल्ली के मैच के लिए पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर सहित दूसरे राज्यों से दर्शक धर्मशाला पहुंचे। पड़ोसी देश के साथ उपजे विवाद और हवाई हमलों को देखते हुए हिमाचल पुलिस सहित केंद्रीय और प्रदेश की सुरक्षा एजेंसियां चौकन्नी रहीं। सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गई। वहीं, स्टेडियम में भी दर्शकों को टू लेयर जांच व्यवस्था के बाद ही एंट्री दी गई। इसमें प्रवेश द्वारों पर पहले प्वाइंट पर पुलिस कर्मियों की ओर से दर्शकों की जांच की गई, वहीं दूसरे बिंदु पर मेटल डिटेक्टर मशीन की जांच के बाद दर्शकों को प्रवेश मिला।

विज्ञापन





मैच से पहले एनडीआरएफ-एसडीआरफ ने किया अभ्यास
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में मैच शुरू होने से आपात स्थिति के दौरान राहत और बचाव की व्यवस्थाओं को जांचने के लिए मॉक ड्रिल भी हुई। इस दौरान एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने स्टेडियम में पूर्वाभ्यास किया। मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी पहलुओं पर बारीकी से ध्यान रखा गया, साथ ही स्टेडियम में हिमाचल पुलिस जवानों के अलावा कमांडो भी तैनात रहे। वहीं, डीआईजी नॉर्थ रेंज अभिषेक दुल्लर सहित अन्य पुलिस अधिकारी भी पूरे स्टेडियम में सुरक्षा बिंदुओं को जांचते रहे।



ये भी पढ़ें- HP Bus Fare: हिमाचल में बसों का किराया बढ़ा, सरकार ने जारी की अधिसूचना, अब प्रति किलोमीटर इतने रुपये लगेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

वीरे पाकिस्तान दे ऊपर फिर कर ता हमला...
पंजाब-दिल्ली के बीच वीरवार को आईपीएल मैच देखने के लिए पहुंचे दर्शकों में भारत की ओर से पाकिस्तान पर की जा रही कार्रवाई की चर्चा दर्शकों में भी रही। मैच देखने के लिए पहुंचे पंजाब के दर्शक चर्चा करते हुए जा रहे थे कि वीरे पाकिस्तान दे ऊपर फिर कर ता हमला, हुन रावलपिंडी मैदान ते सट्ट दित्ते बंब। दर्शकों में यह भी चर्चा रही कि भारत की ओर से किए जा रहे हमलों का जवाब पाकिस्तान भी देने की कोशिश करेगा। कहा कि भारत के आगे पाकिस्तान कुछ भी नहीं है, उसको मुंहतोड़ जबाब देना हमारी भारतीय सेना बखूबी जानती है। साथ ही दर्शक लगातार भारत की ओर से पाकिस्तान के ऊपर की जा रही कार्रवाई की पल-पल की जानकारी लेते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed