Ashish Chaudhary: एक दूसरे के हुए अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आशीष और इमुनागांबी, शीतला माता मंदिर में लिए 7 फेरे
करीब तीन साल बाद अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आशीष चौधरी और मणिपुर की इमुनागांबी दोनों ने सुंदरनगर के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज आशीष चौधरी और मणिपुर की इमुनागांबी परिणय सूत्र में बंध गए। पहली मुलाकात के करीब तीन साल बाद दोनों ने सुंदरनगर के भौण स्थित शीतला माता मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज के साथ फेरे लेकर एक-दूसरे का हाथ थामा। साल 2021 में बंगलूरू में इंडिया कैंप में दोनों एक दूसरे मिले। आशीष की माता दुर्गा देवी के साथ दुल्हन के पिता नब कुमार मेतेई और माता इबेचो लइमा सहित अन्य रिश्तेदारों ने आशीर्वाद दिया। टोक्यो ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले आशीष चौधरी की पत्नी इमुनगांबी भी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज हैं।
मणिपुर की राजधानी इंफाल की रहने वाली इमुनगांबी अब तक चार बार नेशनल चैंपियन, दो बार नेशनल गेम्स चैंपियन होने के साथ कामनवेल्थ खेलों की रजत पदक विजेता भी हैं। इसके अतिरिक्त वह एशियन गेम्स में भी भारतीय मुक्केबाजी टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। आशीष चौधरी ने बताया कि कुछ दिनों के बाद वह वर्ल्ड बाक्सिंग चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट जाएंगे। ओलंपिक में मेडल लाने का पिता स्व. भगत राम डोगरा का सपना वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में पदक जीतकर पूरा करेंगे। इधर, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने परिणय सूत्र में बंधने पर दोनों को बधाई दी।