इंडिया गठबंधन: कांग्रेस हाईकमान की बैठक और रोष मार्च में शामिल हुए मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 09 Oct 2026 08:10 PM IST
सार
शुक्रवार को नई दिल्ली में कांग्रेस हाईकमान की ओर से बुलाई गई बैठक में उन्होंने भाग लिया। बैठक में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग से जुड़े मुद्दों पर पार्टी की रणनीति पर चर्चा की गई। इसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ सेंट्रल हॉल, ओल्ड पार्लियामेंट से विजय चौक नई दिल्ली तक निकाले गए रोष मार्च में शामिल हुए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू इंडिया गठबंधन के वोट चोरी के खिलाफ रोष मार्च में शामिल हुए।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क