{"_id":"68bad666ed8e3e365305872c","slug":"ias-and-ifs-officers-will-be-changed-again-in-himachal-pradesh-personnel-department-is-preparing-the-list-2025-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News : हिमाचल प्रदेश में फिर बदले जाएंगे आईएएस और आईएफएस अधिकारी, कार्मिक विभाग तैयार कर रहा सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में फिर बदले जाएंगे आईएएस और आईएफएस अधिकारी, कार्मिक विभाग तैयार कर रहा सूची
Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Sat, 06 Sep 2025 02:00 AM IST
सार
हिमाचल प्रदेश सरकार के आदेशानुसार कार्मिक विभाग सूची तैयार करने में जुट गया है। कई आईएएस अधिकारियों को बड़े विभागों का जिम्मा सौंपा जाना है। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ट्रांसफर सांकेतिक फोटो
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में अफसरशाही में फेरबदल होने जा रहा है। प्रदेश सरकार के आदेशानुसार कार्मिक विभाग सूची तैयार करने में जुट गया है। कई आईएएस अधिकारियों को बड़े विभागों का जिम्मा सौंपा जाना है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना भी इसी महीने सेवानिवृत्त होने जा रहे हैं। इन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला है। इस माह के अंत में यह कार्यकाल पूरा हो रहा है। ऐसे में सरकार को अगले महीने नया मुख्य सचिव भी मिलेगा। ऐसे में सरकार स्तर पर भी चीफ सेक्रेटरी के पद के लिए भी लाॅबिंग शुरू हो गई है।
विज्ञापन
अगर सरकार वरिष्ठता को कंसीडर करती है तो 1988 बैच के आईएएस संजय गुप्ता का नाम सबसे पहले आता है। उसके बाद 1993 बैच के अफसर केके पंत हैं। चंबा जिले से संबंध रखने वाले आईएएस अधिकारी ओंकार शर्मा 1994 बैच के हैं। अफसरशाही में अधिकारियों के नाम पर अटकलें फिर शुरू हो गई हैं। अफसरशाही के मुखिया का फैसला सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू को लेना है। उधर, 1990 बैच के आईएएस अधिकारी प्रबोध सक्सेना 31 दिसंबर, 2022 को मुख्य सचिव बने थे। मार्च में इन्हें सेवानिवृत्त होना था, लेकिन इनका 6 महीने का और कार्यकाल बढ़ाया गया। अटकलें यह भी हैं कि प्रबोध सक्सेना का कार्यकाल को और भी बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन