फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC Volvo Bus Fares Himdhara bus journey becomes expensive toll tax will be collected from passengers

HRTC Volvo Bus Fares: हिमधारा बसों का सफर हुआ महंगा, यात्रियों से वसूला जाएगा टोल टैक्स

Thu, 29 Aug 2024 04:00 AM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 29 Aug 2024 04:00 AM IST
सार

हिमाचल में एचआरटीसी की बसों में अब यात्रियों को टोल टैक्स भी देना होगा। वोल्वो के बाद जल्द ही साधारण बसों में भी टोल टैक्स वसूली शुरू करने की तैयारी जा रही है। 
 

विज्ञापन
HRTC Volvo Bus Fares Himdhara bus journey becomes expensive toll tax will be collected from passengers
एचआरटीसी वोल्वो बस - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम की हिमधारा बसों में सफर महंगा हो गया है। यात्रियों को अब इन बसों में टोल टैक्स भी देना होगा। यह टैक्स ई-टिकटिंग मशीनों के माध्यम से वसूलना शुरू कर दिया है। प्रति टिकट दो रुपये इसकी वसूली यात्रियों से की जा रही है। इसी माह से इसे लागू कर दिया गया है। इससे यात्रियों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

विज्ञापन


वोल्वो के बाद जल्द ही साधारण बसों में भी टोल टैक्स वसूली शुरू करने की तैयारी जा रही है। इसके लिए ई-टिकटिंग मशीनों को अपडेट किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त कई टिकट मशीनों में स्वच्छता के नाम पर भी शुल्क लग रहा है। हालांकि निगम के अधिकारियों का दावा है कि अगर स्वच्छता के नाम पर कोई शुल्क टिकट में आ रहा है तो उसे यात्री को वापस कर दिया जाएगा। इसी के साथ ही मशीन में भी इसे दुरुस्त करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


गौर रहे कि हिमधारा बस में सामान्य बस की तरह किराया वसूला जाता है। इन दिनों सभी बसों में ई-टिकटिंग मशीनें आ गई हैं। इससे यात्रियों को काफी दिक्कतें पेश आ रही हैं। कई टिकटिंग मशीनों में स्टॉपेज का नाम ही नहीं हैं। अब इसमें टोल टैक्स पर भी दो रुपये का शुल्क लग रहा है। जबकि इससे पहले यह टैक्स ई-टिकटिंग मशीनों के माध्यम से नहीं लग रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

केस स्टडी
सामान्य दूरी में सोलन से धर्मपुर जाने वाले यात्रियों को दो रुपये के टोल टैक्स के साथ अब 41 रुपये किराया देना पड़ रहा है। इससे पहले यह किराया 39 रुपये था। अब दो रुपये अतिरिक्त लग रहे हैं। ऐसा हिमधारा बस में ही नहीं बल्कि अन्य पथ परिवहन निगम की सामान्य बसों में भी हो रहा है।

हिमधारा बसों में दी गई ई-टिकटिंग मशीनों में 15 दिन पहले ही टोल टैक्स लागू हुआ है। इसके अलावा जिन बसों में स्वच्छता टैक्स लग रहा है इसके बारे में जांच करवाई जाएगी- रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, पथ परिवहन निगम, शिमला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed