{"_id":"672db04aceb6368d0e07e600","slug":"hrtc-news-real-time-passenger-information-system-bus-location-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"HRTC News: बस कहां पहुंची, एक क्लिक से मिल जाएगी पूरी जानकारी; इस सिस्टम से लैस की जा रहीं एचआरटीसी की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HRTC News: बस कहां पहुंची, एक क्लिक से मिल जाएगी पूरी जानकारी; इस सिस्टम से लैस की जा रहीं एचआरटीसी की बसें
Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
अंकेश डोगरा
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 08 Nov 2024 12:01 PM IST
सार
एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों को रियल टाइम पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम से जोड़ने के बाद ट्रायल शुरू कर दिए हैं। इससे यात्रियों को ये फायदा है कि इससे उन्हें ये तुरंत पता चल जाएगा कि बस कहां पहुंची। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
एचआरटीसी बस।
- फोटो : Himbus
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस किस समय कहां पहुंची है, इसकी जानकारी अब सिर्फ एक क्लिक पर लोगों को मिल जाएगी। एचआरटीसी प्रबंधन ने बसों को रियल टाइम पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम से जोड़ने के बाद ट्रायल शुरू कर दिए हैं। पहले चरण में कुछ चुनिंदा रूटों को इस सेवा से जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
सेवा पूरी तरह शुरू होने के बाद परिवहन निगम की वेबसाइट और बस अड्डों पर लगने वाली स्क्रीनों पर भी यात्रियों को बसों की लोकेशन से संबंधित पूरी जानकारी मिल जाएगी। प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी को हाईटेक बनाने की दिशा में प्रयास शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
वेबसाइट के जरिये बसों की लाइव लोकेशन जान सकेंगे
निगम की बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब घटों बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। आधुनिक सिस्टम की मदद से यात्री अपने मोबाइल पर निगम की वेबसाइट के जरिये बसों की लाइव लोकेशन जान सकेंगे। इतना ही नहीं, आरटीपीआईएस की मदद से बस अड्डों पर लगी स्क्रीनों पर भी यह जानकारी मिल सकेगी कि रूट पर चल रही बस कहां पहुंची है और कितनी देर में बस अड्डे पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
इसके लिए निगम मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया जाएगा। निगम प्रबंधन ने 6 माह के भीतर यह सेवा शुरू करने का लक्ष्य रखा है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ओर से भी पैसेंजर इन्फॉर्मेशन सिस्टम को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
शुरुआत में चुनिंदा बसों को इस योजना से जोड़ा गया
एचआरटीसी की चुनिंदा बसों को रियल टाइम पैसेंजर इनफॉर्मेशन सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। प्रमुख बस अड्डों पर लगी स्क्रीन पर यात्री बस की लाइव लोकेशन जान सकेंगे। निगम की वेबसाइट पर भी बसों की लोकेशन की जानकारी उपलब्ध करवाई जाएगी- मुकेश अग्निहोत्री, उप मुख्यमंत्री