{"_id":"675b09193ccdebfed303565f","slug":"hrtc-luggage-policy-controversy-over-cooker-and-heater-ticket-hrtc-clarifies-why-extra-rupees-charged-2024-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"HP Cooker And Heater Ticket: एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टीकरण, बताया क्यों काटा था कंडक्टर ने टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
HP Cooker And Heater Ticket: एचआरटीसी प्रबंधन ने जारी किया स्पष्टीकरण, बताया क्यों काटा था कंडक्टर ने टिकट
Thu, 12 Dec 2024 09:32 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ (किन्नौर)।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Thu, 12 Dec 2024 09:32 PM IST
सार
कुकर और हीटर का टिकट काटने के मामले सामने आने के बाद अब एचआरटीसी प्रबंधन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। प्रबंधन ने इस पूरे विवाद को लेकर कंडक्टर के काम को सही बताया और सफाई भी पेश की। पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एचआरटीसी बस में सामान ले जाने पर टिकट काटने के मामले में हिमाचल पथ परिवहन निगम रिकांगपिओ के क्षेत्रीय प्रबंधक अतुल गुप्ता ने कहा कि सोशल मीडिया में गलत खबरों को उछाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि रिकांगपिओ से चार दिसंबर को ठंगी-धर्मशाला बस सेवा में रोहन कौंडल परिचालक शिमला से धर्मशाला कार्यरत थे।
विज्ञापन
इस बस में शिमला से दो विद्यार्थी यात्रा कर रहे थे। इन दोनों के पास 5 बैग, 1 हीटर और 1 टेबल था। हिमाचल पथ परिवहन निगम की सामान नीति के मुताबिक प्रत्येक यात्री अपने साथ 30 किलो सामान या 2 बैग किसी भी आकार के फ्री ले जा सकते हैं। इन छात्र यात्रियों के पास अधिकृत फ्री सामान के अलावा लगभग 30 किलो सामान पाया गया। इसका परिचालक ने उचित टिकट जारी किया। उन्होंने कहा कि इस मामले का सोशल मीडिया पर हिमाचल पथ परिवहन निगम के खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। जबकि परिचालक ने नियमानुसार काम किया है।
विज्ञापन