फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC earnings increased in the month of August the corporation will earn Rs 70 crore in 2024

HRTC Profit: अगस्त माह में एचआरटीसी की कमाई में 37.5% की बढ़ोतरी, 2024 में निगम की 70 करोड़ रुपये कमाई

Sun, 01 Sep 2024 06:59 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Sun, 01 Sep 2024 06:59 PM IST
सार

एचआरटीसी ने अगस्त माह की कमाई में रिकॉर्ड 37.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। इस साल कमाई बढ़कर 70 करोड़ पहुंच गई है। 

विज्ञापन
HRTC earnings increased in the month of August the corporation will earn Rs 70 crore in 2024
एचआरटीसी बस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

घाटे से मुनाफे की ओर बढ़ रहे हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने अगस्त माह की कमाई में रिकॉर्ड 37.5 फीसदी की बढ़ोतरी की है। बीते साल अगस्त माह में निगम ने 51 करोड़ कमाए थे। 2022 में कमाई 58 करोड़ थी, लेकिन इस साल कमाई बढ़कर 70 करोड़ पहुंच गई है। निगम के सभी डिपो को मुख्यालय की ओर से दिए जा रहे आय के मासिक टारगेट और प्रत्येक रूट की मॉनिटरिंग के सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इसके अलावा रूटों के युक्तिकरण से भी निगम हो रहा नुकसान कम हुआ है।

विज्ञापन




बरसात के मौसम में भी निगम के अधिकांश रूट संचालित किए गए, जिससे अन्य वर्षों के मुकाबले आय में वृद्धि हुई है। ऐसे रूट जहां भूस्खलन से सड़कें बंद हो गई थीं, वहां ट्रांसशिपमेंट कर बसों का संचालन किया गया। जबकि पहले सड़क बंद होने के बाद रूट भी कई हफ्तों तक ठप रहते थे। बसों का संचालन जारी रहने से निगम की कमाई बढ़ी है। वित्त वर्ष 2024 के पहले पांच महीनों (अप्रैल-अगस्त) में निगम ने बीते साल के मुकाबले 48 करोड़ रुपये अधिक कमाए हैं।
विज्ञापन


निगम की आय में हुई बढ़ोतरी से एचआरटीसी स्पेयर पार्ट्स डीलरों और डीजल सप्लायरों को समय से भुगतान करने में सक्षम हुआ है, जिससे बसों के बार-बार खराब होने और डीजल की किल्लत की समस्या हल हुई है। एचआरटीसी की ओर से शुरू की गई नई टिकट प्रबंधन प्रणाली से यात्रियों की सुविधा बढ़ी है। यात्री अब यूपीआई, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से भी किराये का भुगतान कर पा रहे हैं। निगम की ओर से कार्यशालाओं में शुरू की गई इन्वेंट्री प्रबंधन प्रणाली से लागत प्रबंधन में मदद मिली है। कलपुर्जों और यंत्रों की गैर जरूरी खरीद बंद हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निगम का राजस्व 80 करोड़ तक बढ़ाने का लक्ष्य : रोहन
अगस्त में निगम की कमाई में रिकॉर्ड 37.5 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। गैर जरूरी खर्चे कम कर और आय बढ़ाने के लिए किए जा रहे प्रयासों से निगम का राजस्व बढ़ा है। इस वित्तीय वर्ष में निगम का राजस्व पिछले वर्ष की तुलना में 80 करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य रखा गया है।

9 माह से लगातार पहली तारीख को मिल रहा वेतन
निगम की कमाई की बढ़ोतरी का असर यह भी हुआ है कि 11 हजार कर्मचारियों को पिछले 9 माह से लगातार पहली तारीख को वेतन मिल रहा है। वेतन के लिए कर्मचारियों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ रहा है, जबकि इससे पहले कर्मचारियों को वेतन के लिए 10 से 15 दिनों का इंतजार करना पड़ता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed