फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HRTC driver suicide case update corporation will question staff and family

HRTC Driver Suicide Case: एचआरटीसी चालक की आत्महत्या का मामला, स्टाफ और परिवार से पूछताछ करेगा निगम

Tue, 14 Jan 2025 06:08 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 14 Jan 2025 06:08 PM IST
सार

HRTC Driver Suicide Case: एचआरटीसी चालक संजय कुमार के वायरल वीडियो मामले में डीएम मंडी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर चालक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पर लगाए उत्पीड़न और चार माह से वेतन न मिलने के आरोपों को निराधार बताया। 

विज्ञापन
HRTC driver suicide case update corporation will question staff and family
आत्महत्या (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) मंडी के मंडलीय प्रबंधक ने चालक संजय कुमार के वायरल वीडियो में क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर पर लगाए आरोपों की प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। सोमवार को मामला सामने आने पर एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने मामले की जांच का जिम्मा मंडलीय प्रबंधक मंडी विनोद ठाकुर को सौंपा है।

विज्ञापन


डीएम मंडी ने प्रारंभिक जांच रिपोर्ट तैयार कर चालक की ओर से क्षेत्रीय प्रबंधक पर लगाए उत्पीड़न और चार माह से वेतन न मिलने के आरोपों को निराधार बताया। कहा कि उक्त चालक को नियम के तहत समय-समय पर वेतन मिलता रहा है। 12 जनवरी को चालक के परिवार ने फोन के माध्यम से संजय की ओर से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या करने के बारे में धर्मपुर बस अड्डा पर अवगत करवाया था। अब मामले को लेकर धर्मपुर बस डिपो के पूरे स्टाफ सहित परिवार के सदस्यों से भी पूछताछ की जाएगी। सभी पहलुओं को जानने के बाद फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी। उधर, यह भी सामने आया है कि जिस समय चालक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था, तब उनके परिवार ने बयान दिए थे कि वह पिछले चार दिन से लगातार शराब पी रहा था और परेशान था।
विज्ञापन


डीएम की ओर से तैयार रिपोर्ट के अनुसार चालक संजय जब रामपुर में कार्यरत था, तब बस हादसे के चलते उसे निलंबित किया था। उसकी बहाली धर्मपुर डिपो में तीन जून 2024 से हुई थी। बस दुर्घटना में दोषी पाए जाने पर क्षेत्रीय प्रबंधक धर्मपुर ने न्यूनतम जुर्माना लगाया था। विभागीय जांच के दौरान संजय सात दिसंबर से तीन जनवरी तक अवकाश पर रहा था। चार जनवरी को वह ड्यूटी पर उपस्थित हुआ। सात जनवरी को सुबह उक्त अर्जित अवकाश का प्रार्थना पत्र देकर बिना विभाग की स्वीकृति के घर चला गया था। उधर, डीएसपी पधर देवराज ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं करवाया गया है। अस्पताल में भर्ती होने के दौरान पुलिस ने बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

चालक के आरोपों पर प्रारंभिक जांच पूरी कर ली है। उत्पीड़न और चार माह से वेतन देने के आरोप निराधार हैं। अब पूरे स्टाफ और परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जाएगी। सात दिन में फाइनल रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंप दी जाएगी। - विनोद ठाकुर, मंडलीय प्रबंधक एचआरटीसी मंडी

एचआरटीसी प्रबंधन ने धर्मपुर डिपो के एक कर्मचारी के वायरल वीडियो पर संज्ञान लिया है। पूरा संगठन इस चुनौतीपूर्ण समय में मृतक कर्मचारी के परिवार के साथ खड़ा है। कर्मचारी ने स्थानीय इकाई प्रबंधन पर जो आरोप लगाए हैं, उस मामले में मंडलीय प्रबंधक मंडी को जांच के आदेश दे दिए हैं। -रोहन चंद ठाकुर, प्रबंध निदेशक, एचआरटीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed