फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla Ragging of first year student in HPU Girls hostel allegations against final year student

HPU Shimla News: एचपीयू हॉस्टल में प्रथम वर्ष की छात्रा से रैगिंग, फाइनल ईयर की छात्रा पर आरोप; जांच शुरू

Tue, 11 Nov 2025 08:20 PM IST
अंकेश डोगरा संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Tue, 11 Nov 2025 08:20 PM IST
सार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला में रैगिंग का मामला सामने आया है। मामला महिला छात्रावास चंद्रभागा से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPU Shimla Ragging of first year student in HPU Girls hostel allegations against final year student
एचपीयू शिमला में रैगिंग - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) में प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ रैगिंग का मामला सामने आया है। छात्रा महिला छात्रावास में रहती है। एचपीयू प्रशासन ने छात्रा की शिकायत पर जांच बिठा दी है और एंटी रैगिंग कमेटी को इसका जिम्मा सौंपा है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मामला सोमवार उस वक्त का है, जब महिला छात्रावास चंद्रभागा में रहने वाली प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ फाइनल ईयर की छात्रा ने अपमानजनक व्यवहार किया। शिकायतकर्ता के मुताबिक उसने छात्रावास में लाइटें न जलने और साफ-सफाई से जुड़ी शिकायत वार्डन से की थी। इससे फाइनल ईयर की छात्रा नाराज हो गई और उसके साथ दुर्व्यवहार किया। मंगलवार को छात्रा ने चीफ वार्डन से लिखित शिकायत की। पीड़िता का आरोप है कि एसएफआई संगठन से जुड़ी होने के कारण उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया है।
विज्ञापन


उधर, चीफ वार्डन आरएल जिंटा ने बताया कि मामले की जांच एंटी रैगिंग समिति को सौंप दी गई है। समिति ने छात्रावास वार्डन, आरोपी वरिष्ठ छात्रा से रिपोर्ट तलब की है। किसी भी प्रकार की रैगिंग या भेदभावपूर्ण व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रिपोर्ट के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed