फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPU Shimla BCA students get one more chance to appear in the exam Rs 20,000 fee

HPU Shimla: बीसीए छात्रों को परीक्षा का एक और मौका, 20 हजार होगी फीस; 8 अप्रैल तक बिना लेट फीस भर सकेंगे फार्म

Thu, 27 Mar 2025 08:15 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला।
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला। Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 27 Mar 2025 08:15 PM IST
सार

एचपीयू शिमला ने बीसीए के 2014-15 से 2019-20 तक के बैच के विद्यार्थियों को एक और मौका दिया है। इसके लिए विद्यार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस देने होगी। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
HPU Shimla BCA students get one more chance to appear in the exam Rs 20,000 fee
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीसीए के 2014-15 से 2019-20 तक के बैच के विद्यार्थियों को परीक्षा का एक और अवसर दिया है। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। अप्रैल में होने वाली बीसीए की परीक्षाओं के साथ ही इस विशेष मौके की इवन सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी।

विज्ञापन


इसके लिए विद्यार्थियों को बीस हजार रुपये प्रति सेमेस्टर के हिसाब से फीस देने होगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी अधिसूचना में साफ किया गया है कि इस विशेष अवसर का लाभ उठाने के लिए विद्यार्थियों को ऑनलाइन परीक्षा फार्म आठ अप्रैल तक बिना लेट फीस के भरने होंगे। बैच 2013-14 से 2016 बैच तक के बीसीए के छात्रों को परीक्षा फार्म विवि की वेबसाइट hpuniv.co.in पर उपलब्ध हैं। वहीं 2017-18 के बाद के बैच के विद्यार्थियों को एग्जाम पोर्टल nexams.hpushimla.in से अपना लाॅग इन आईडी उपयोग कर परीक्षा फार्म भरने होंगे और बीस हजार की फीस चुकानी होगी।

विज्ञापन

बीए ऑनर्स तृतीय वर्ष की इंडिया इकॉनोमी-1 की तिथि बदली
हिमाचल प्रदेश विवि ने बीए ऑनर्स तृतीय वर्ष की 28 मार्च को सुबह के सत्र में होने वाली इंडिया इकोनॉमी-1 कोर्स टाइप डीएससी-11 की तिथि को बदला है। अब यह परीक्षा 16 अप्रैल को सुबह के सत्र में होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. श्याम लाल कौशल ने कहा कि इस परीक्षा को लेकर सेंट बीड्स कॉलेज की ओर से सीयूईटी की परीक्षा के साथ क्लेश होने के कारण बदले जाने की मांग आई थी। शेष परीक्षा का शेड्यूल वही रहेगा।

इंदौरा में बनेगा बीबीए परीक्षा केंद्र
हिमाचल प्रदेश विवि ने राजकीय महाविद्यालय इंदौरा जिला कांगड़ा में बीबीए की इवन सेमेस्टर की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र स्थापित करने को सशर्त मंजूरी दे दी है। इसके लिए कॉलेज को 50 हजार की फीस चुकानी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed