फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPRCA: Final Result for Mathematics Teacher Recruitment Announced; 308 Candidates Selected

HPRCA: गणित शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 308 उम्मीदवारों का चयन

Mon, 25 May 2026 09:53 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला।
संवाद न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Mon, 25 May 2026 09:53 PM IST
सार

 आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 3339 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2792 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 493 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था। 

विज्ञापन
HPRCA: Final Result for Mathematics Teacher Recruitment Announced; 308 Candidates Selected
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (hprca.hp.gov.in)

विस्तार

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने शिक्षा विभाग में गणित के शिक्षकों के 312 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26003 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

विज्ञापन


आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने कहा कि इन पदों के लिए कुल 3339 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 2792 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 493 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।
विज्ञापन


14 से 19 मई तक दस्तावेजों की जांच के बाद 308 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण ओबीसी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) और एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) के दो-दो पद खाली रह गए हैं। सचिव ने कहा कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट(https://hprca.hp.gov.in)पर उपलब्ध करवा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed