फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPMC will now make hard wine from apples has signed an agreement with an Italian company

Apple Wine HP: सेब से अब हार्ड वाइन बनाएगा एचपीएमसी, इटली की कंपनी से किया करार; इतनी रहेगी अल्कोहल की मात्रा

Wed, 06 Nov 2024 12:46 PM IST
अंकेश डोगरा विश्वास भारद्वाज, शिमला
विश्वास भारद्वाज, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 06 Nov 2024 12:46 PM IST
सार

एचपीएमसी सेब से हार्ड वाइन बनाएगा। एप्पल लिक्योर बनाने के लिए एचपीएमसी विशेषज्ञों की राय ले रहा है। इटली की एक कंपनी से भी संपर्क किया गया है। एप्पल लिक्योर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती है। जानें इसके सभी फायदे खबर में...

विज्ञापन
HPMC will now make hard wine from apples has signed an agreement with an Italian company
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Meta AI

विस्तार

हिमाचल प्रदेश बागवानी उत्पाद विपणन एवं प्रसंस्करण निगम (एचपीएमसी) सेब से हार्ड वाइन (एप्पल लिक्योर) बनाएगा। इसमें अल्कोहल की मात्रा करीब 20 फीसदी होगी। एप्पल वाइन में अल्कोहल की मात्रा 11.5 फीसदी जबकि एप्पल शनैप्स में 50 फीसदी होती है। एप्पल लिक्योर में अल्कोहल की मात्रा कम होती है इसलिए इसे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है।

विज्ञापन


इटली की एक कंपनी से भी संपर्क
एचपीएमसी बीते कई सालों से सेब का जूस, जैम, विनेगर और साइडर बना रहा है। एप्पल लिक्योर की बाजार में खूब मांग है और इसकी कीमत भी सेब के अन्य उत्पादों के मुकाबले अधिक रहती है। लिहाजा निगम वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए अपने प्रसंस्करण संयंत्रों में एप्पल लिक्योर बनाने की तैयारियों में जुट गया है। एप्पल लिक्योर बनाने के लिए एचपीएमसी विशेषज्ञों की राय ले रहा है। इटली की एक कंपनी से भी संपर्क किया गया है। एचपीएमसी के ठियोग के पराला, परवाणू और जरोल में तीन प्रसंस्करण संयंत्र हैं।
विज्ञापन


एप्पल लिक्योर विटामिन सी का अच्छा स्रोत
सेब की शराब के उत्पादन के लिए इन संयंत्रों का आधुनिकीकरण करना होगा या अलग संयंत्र लगाना होगा इस पर भी विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। एप्पल लिक्योर एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी से भरपूर होती है। एंटीऑक्सिडेंट शरीर को कोशिका क्षति से लड़ने में मदद करते हैं। यह कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग से बचाव के लिए कारगर हैं। एप्पल लिक्योर विटामिन सी का अच्छा स्रोत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विशेषज्ञों की ले रहे राय 
एप्पल लिक्योर बनाने की योजना है। इसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है। बाजार में इसकी खूब मांग हैं जिसके चलते एप्पल लिक्योर से निगम की वित्तीय स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है- सुदेश कुमार मोख्टा, प्रबंध निदेशक, एचपीएमसी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed